Monday, 17 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT Releases this Week (17-23 August): इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी शानदार फिल्में-सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

OTT Releases this Week (17-23 August): 17 से 23 अगस्त के बीच ओटीटी पर कई शानदार फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं. आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में.

OTT Releases this Week (17-23 August): ओटीटी पर हर हफ्ते की इस हफ्ता भी बेहद खास होने जा रहा है. 17 से 23 अगस्त के बीच यहां कई शानदार फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं. नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जिओ हॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म्स पर शानदार फिल्में, सीरीज और रियलिटी शो रिलीज हो रहे हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं. साथ ही, इन फिल्मों और सीरीज की रिलीज डेट भी जानते हैं.

इट्स ऑलवेज सनी इन फिलाडेल्फिया

ये अमेरिकी टेलीविजन इतिहास का सबसे लंबे समय तक चलने वाला लाइव-एक्शन सिटकॉम (कॉमेडी शो) है. इस शो का सीजन 18वां सीजन JioHotstar पर 18 अगस्त को रिलीज हो रहा है.  

---Advertisement---

लैंटर्न्स

ये एक अमेरिकी सुपरहीरो सीरीज है. इस सीरीज का प्रीमियर आज, 17 अगस्त 2026 को JioHotstar पर हो चुका है.

ब्लड सैक्रिफाइस

'ब्लड सैक्रिफाइस' (Blood Sacrifice) एक स्वेडिश क्राइम-थ्रिलर सीरीज है, जो 20 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने जा रही है.

---Advertisement---

हसल

रैप सिंगिंग टैलेंट रियलिटी शो हसल के नए एपिसोड हर शनिवार और रविवार नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे हैं. 22 और 23 अगस्त को इसके नए एपिसोड आप Netflix पर देख सकते हैं.

सील टीम

'सील टीम' (SEAL Team) एक एक्शन-कॉमेडी एनिमेटेड फिल्म है. ये फिल्म समंदर में रहने वाली बेहद प्यारी लेकिन साहसी सील मछलियों के एक ग्रुप पर आधारित है. इसे आप 18 अगस्त से Netflix पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

प्यार प्रेमा कल्याणम

'प्यार प्रेमा कल्याणम' (Pyaar Prema Kalyanam) एक तमिल रोमांटिक कॉमेडी-पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जो इसी हफ्ते शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर सीधे रिलीज होने जा रही है.

First published on: Aug 17, 2026 11:08 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola