---विज्ञापन---
OTT Releases December 2026: ‘पंचायत 5’ से ‘कॉल मी बे 2’ तक, दिसंबर में घर बैठे मिलेगा मनोरंजन का फुल डोज
साल 2026 का आखिरी महीना दिसंबर मनोरंजन के लिहाज से दर्शकों के लिए काफी एंटरटेनिंग होने वाला है. शुरुआती हफ्ते से आखिरी सप्ताह तक आपको मनोरंजन का फुल डोज मिलने वाला है, जहां रोमांस का तड़का लगेगा तो डर का खौफ भी दिखेगा, सस्पेंस सर घुमा देगा तो कॉमेडी ऐसी कि हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे.
साल 2026 का आखिरी महीना मनोरंजन के लिहाज से बेहद खास होने वाला है. दिसंबर में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. कहीं कॉमेडी का तड़का लगेगा तो कहीं रोमांस, सस्पेंस और थ्रिलर दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखेंगे. खास बात यह है कि इस महीने 'पंचायत 5', 'कॉल मी बे 2' और 'ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग 6' जैसी चर्चित सीरीज की वापसी होने वाली है. आइए जानते हैं दिसंबर में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज आपका मनोरंजन करेंगी.
'द मैन विद द बैग'
दिसंबर की शुरुआत अर्नोल्ड श्वार्जनेगर की 'हॉलिडे' फिल्म से होगी. इस फिल्म में वह सेंटाक्लॉज के अंदाज में नजर आएंगे. कहानी में सेंटा अपने गिफ्ट्स वापस पाने के लिए एक चोर की मदद लेते हैं. यह फिल्म 2 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर आएगी.
'पंचायत 5' और 'प्राइड एंड प्रेजुडिस'
फुलेरा गांव की कहानी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने आ रही है. 'पंचायत 5' में अभिषेक त्रिपाठी के सामने नए चैलेंज होंगे. नीना गुप्ता, रघुबीर यादव और जितेंद्र कुमार की यह सीरीज 3 दिसंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. इसी दिन नेटफ्लिक्स पर 'प्राइड एंड प्रेजुडिस' भी रिलीज होगी.
'ओ साथी रे'
इम्तियाज अली की यह रोमांटिक सीरीज 4 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी. इसमें अदिति राव हैदरी, अविनाश तिवारी और अर्जुन रामपाल नजर आएंगे. कहानी तलाक लेने जा रहे एक जोड़े के रिश्ते में दोबारा पनपते प्यार पर आधारित है.
'ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग 6'
चार्ल्स, ओलिवर और मेबेल एक नए मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने लौट रहे हैं. इस बार कहानी लंदन पहुंचेगी. सीरीज 8 दिसंबर से जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे.
'कॉल मी बे 2' और 'चोर निकल के भागा 2'
अनन्या पांडे एक बार फिर बेला चौधरी बनकर दर्शकों को हंसाने आ रही हैं. वहीं, 'चोर निकल के भागा 2' में यामी गौतम और सनी कौशल का रोमांचक अंदाज देखने को मिलेगा. दोनों 17 दिसंबर को रिलीज होंगी.
ब्रैड पिट और एमिली भी करेंगे एंटरटेन
23 दिसंबर को ब्रैड पिट की 'द फर्दर मिस-एडवेंचर्स ऑफ क्लिफ बूथ' नेटफ्लिक्स पर आएगी. वहीं, 24 दिसंबर को 'एमिली इन पेरिस 6' रिलीज होगी. इसके अलावा दिसंबर में रोमांस और ड्रामा का मजा भी मिलेगा. तो यह कहना ओटीटी दर्शकों के लिए गलत नहीं होगा कि यह महीना किसी एंटरटेनमेंट पैकेज से कम नहीं होने वाला है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.