Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

ओटीटी पर इस वीक क्या होगा खास? रिलीज हो रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज

---विज्ञापन---

OTT Releases This Week: हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ओटीटी पर शानदार फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं. आने वाले इस हफ्ते कॉमेडी, सस्पेंस, ड्रामा और रोमांस का जबरदस्त तड़का लगने जा रहा है. यहां एक से बढ़कर एक कहानी देखने को मिलने वाली हैं. आइए ओटीटी पर रिलीज हो रहीं इन 5 फिल्मों और सीरीज के बारे में जानते हैं.

सुपर सुब्बू

कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस सीरीज का इंतजार बेसब्री से हो रहा है. इसमें संदीप किशन, मिथिला पालकर, मुरली शर्मा, मनसा चौधरी लीड रोल में हैं. इस सीरीज में एक बदकिस्मत टीचर को एक ऐसे गांव में 'यौन शिक्षा' सिखाने का काम मिलता है, जहां का माहौल उसके खिलाफ है. इसे आप 02 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर एन्जॉय कर सकते हैं.

---Advertisement---

एली

ये एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है, जो 1 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. ये मशहूर हॉलीवुड फिल्म 'लीगली ब्लॉन्ड' की प्रीक्वल सीरीज है, जो एली वुड के हाई स्कूल के दिनों की कहानी दिखाती है.

एनोला होम्स 3

ये एनोला होम्स फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी है. एडवेंचर से भरपूर इस फिल्म में दिखाया गया है कि एनोला की शादी वाले दिन उसके भाई का अपहरण कर लिया जाता है. ऐसे में एनोला को शादी छोड़कर भाई को ढूंढने निकलना पड़ता है. इस दौरान कई चुनौतियां आती हैं. 'एनोला होम्स 3' को आप 1 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

प्रीतम एंड पेड्रो

अपनी इस सीरीज से फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ओटीटी की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं. इससे उनके बेटे वीर हिरानी ने भी अपना एक्टिंग डेब्यू किया है. इसमें अरशद वारसी और विक्रांत मैसी भी लीड रोल में हैं. ये सीरीज 3 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है.

रेजिडेंट एलियन

ये एक साइंस फिक्शन सीरीज है. इसकी कहानी एक ऐसे एलियन पर आधारित है, जो अपनी वास्तविकता छिपाकर रखता है और अपनी खोई हुई स्पेसशिप को खोजने के मिशन पर है. अबतक इस सीरीज के दो सीजन और अब इसका नया सीजन 1 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.

---Advertisement---
First published on: Jun 29, 2026 11:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola