---विज्ञापन---
‘दुपहिया 2’ से लेकर ‘चुंबक 2’ तक, अक्टूबर शुरू होते ही आ रहीं ये 5 नई फिल्में और सीरीज, कॉमेडी और ड्रामा का लगेगा जबरदस्त तड़का
October Releases: सिनेमा लवर्स के लिए अक्टूबर का महीना काफी खास होने जा रहा है. ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों तक, इस महीने कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज दस्तक दे रही हैं. अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते ओटीटी पर 'ओह माय डॉग', 'दुपहिया 2', '#लव', 'चुंबक' पार्ट 2, 'पूजा मेरी जान' समेत कई फिल्में और सीरीज रिलीज होंगी.
October Releases: सिनेमाघरों में इस हफ्ते अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दृश्यम द कन्क्लूजन', 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. वहीं दूसरी तरफ ओटीटी पर भी कई नई फिल्में और सीरीज दस्तक दे रही हैं. सितंबर के आखिरी दिनों से लेकर अक्टूबर के पहले हफ्ते तक अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.
'ओह माय डॉग'
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पंकज त्रिपाठी और पवन मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'ओह माय डॉग' का है. ये फिल्म इसी हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही है. ये इमोशनल इन्वेस्टिगेटिव कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी में एक बच्ची अपने लापता डॉग मोमो को खोजने में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ बिहार में डॉग अपने खोए हुए मालिक को ढूंढ रहा है. ये फिल्म 1 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
'दुपहिया' सीजन 2
प्राइम वीडियो की कॉमेडी सीरीज 'दुपहिया' का दूसरा सीजन भी रिलीज होने जा रहा है. इस बार धड़कपुर में हालात और ज्यादा उलझने वाले हैं. कहानी में जबरदस्त कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलने वाला है. 'दुपहिया' सीजन 2 का प्रीमियर 1 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर होगा. सीरीज में गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा लीड रोल में हैं.
'#लव'
'#लव', एक रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है, जो 2 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इस सीरीज में ऐश्वर्या लक्ष्मी और अर्जुन दास लीड रोल में हैं. इसकी कहानी आज के दौर में बदलते रिश्तों, डेटिंग ऐप्स और नई पीढ़ी में प्यार की परिभाषा पर आधारित है.
'चुंबक' पार्ट 2
हाल ही में नेटफ्लिक्स पर आई सीरीज 'चुंबक' को दर्शकों ने खूब सराहा था. अब इस सीरीज का दूसरा पार्ट रिलीज होने जा रहा है. इसका पहला पार्ट 10 सितंबर को आया था और अब दूसरा पार्ट 2 अक्टूबर को रिलीज होगा.
'पूजा मेरी जान'
मृणाल ठाकुर, हुमा कुरैशी और विजय राज स्टारर फिल्म 'पूजा मेरी जान', 2 अक्टूबर को ZEE5 पर रिलीज होगी. इसमें चैतन्य व्यास, विक्रम चौहान और राजेश जायस लीड रोल में हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.