Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

28 साल बाद साथ लौट रहे सनी देओल-अक्षय खन्ना, ‘इक्का’ से नेटफ्लिक्स पर मचेगा बवाल

---विज्ञापन---

Ikka: बॉलीवुड स्टार सनी देओल और अक्षय खन्ना करीब 28 साल बाद 'इक्का' में साथ नजर आएंगे. नेटफ्लिक्स प् आ रही कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘इक्का’ में दोनों का दमदार किरदार देखने को मिलेगा. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज सामने आया, जिसे देखकर फैंस और भी उत्साहित हो गए हैं.

'इक्का' का ट्रेलर रिलीज

नेटफ्लिक्स की मोस्ट अवेटेड 'इक्का' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म ने अपने अपनी झलक से ही तहलका मचा दिया था. वहीं अब ट्रेलर आने के बाद हर कोई फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट की बात कर रहा है.

---Advertisement---

28 साल बाद साथ आ रहे सनी देओल-अक्षय खन्ना

इस फिल्म के जरिए करीब 28 साल बाद अक्षय खन्ना-सनी देओल एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. इससे पहले दोनों को दर्शकों ने सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' में देखा था. इस बार दोनों कोर्टरूम में एक साथ दिखेंगे. फिल्म में सनी देओल एक बहुत ही तेज और समझदार वकील के किरदार में हैं. वहीं अक्षय खन्ना एक बिजनेसमैन का किरदार निभा रहे हैं.

सनी देओल-अक्षय खन्ना की टक्कर

सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'इक्का' एक हाई-स्टेक कोर्टरूम ड्रामा है. फिल्म में अक्षय खन्ना ने शौर्यमान गौर नाम का किरदार निभाया है, जिसपर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया जाता है. सनी देओल अर्जुन मेहरा नाम के ऐसे वकील बने हैं. शौर्यमान के वकील के रूप में अर्जुन मेहरा यानी सनी देओल केस लड़ते हैं.

---Advertisement---

कोर्ट में होगा घमासान

इसमें तिलोत्तमा शोम एक सरकारी वकील के किरदार में नजर आएंगी, जो कभी अर्जुन मेहरा की छात्रा रह चुकी हैं और अब कोर्ट में अपने क्लाइंट के लिए अर्जुन मेहरा के खिलाफ केस लड़ रही हैं. अब इसकी पूरी कहानी तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगी.

'इक्का' रिलीज डेट

'इक्का' में सनी देओल, अक्षय खन्ना, दिया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम के अलावा संजीदा शेख, शिशिर शर्मा और आकांक्षा रंजन लीड रोल में हैं. सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन बनी ये फिल्म 10 जुलाई को सीधे Netflix पर रिलीज होगी. दर्शक सालों बाद अक्षय खन्ना और सनी देओल को साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 29, 2026 10:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola