Saturday, 6 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर मौजूद है 2 घंटे 11 मिनट की ये तगड़ी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म, कहानी का एक-एक सीन है बेहद दमदार

---विज्ञापन---

क्या कोई मुर्दा भी कत्ल कर सकता है? सुनने में यह भले ही अजीब लगे लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों ट्रेंड कर रही एक नई फिल्म इसी खौफनाक रहस्य के इर्द गिर्द घूमती है. अगर आप 'दृश्यम' जैसी सस्पेंस फिल्मों के दीवाने हैं तो यह 2 घंटे 11 मिनट की क्राइम थ्रिलर फिल्म आपके लिए ही है. कहानी एक ऐसे सनकी सीरियल किलर की है जो पुलिस को खुली चुनौती दे रहा है लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब पता चलता है कि वह कातिल तो पहले ही मर चुका है.

नेटफ्लिक्स पर मौजूद

ओटीटी पर इन दिनों क्राइम थ्रिलर फिल्मों की मांग बहुत ज्यादा है और इसी बीच एक्टर विष्णु विशाल की फिल्म 'आर्यन' नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा चुकी है. 2 घंटे 11 मिनट की यह फिल्म अपने सस्पेंस और दमदार कहानी की वजह से दर्शकों को स्क्रीन से बांधकर रखने में कामयाब रही है.

---Advertisement---

सनकी सीरियल किलर की डेथ लिस्ट

फिल्म की कहानी एक बेहद शातिर और खौफनाक सीरियल किलर पर आधारित है जिसने पांच लोगों की एक हिट लिस्ट तैयार की है. वह जिस चालाकी और पूरी प्लानिंग के साथ एक के बाद एक मर्डर की वारदातों को अंजाम देता है वह पुलिस विभाग के लिए एक बड़ा सिरदर्द बन जाता है.

मुर्दा कातिल का सबसे बड़ा रहस्य

इस फिल्म का सबसे बड़ा और मुख्य ट्विस्ट यह है कि पुलिस की जांच में जिस मुख्य संदिग्ध का नाम सामने आता है उसकी मौत कागजों में बहुत पहले ही हो चुकी है. अब पुलिस के सामने यह बड़ी गुत्थी है कि क्या वह किलर सच में वापस आ गया है या कोई दूसरा अपराधी उसकी पहचान का इस्तेमाल करके पुलिस को गुमराह कर रहा है.

---Advertisement---

विष्णु विशाल का कड़क पुलिस अवतार

'रत्सासन' जैसी ब्लॉकबस्टर सस्पेंस फिल्म देने वाले साउथ स्टार विष्णु विशाल ने इस फिल्म में एक बार फिर एक जांबाज पुलिस ऑफिसर का मुख्य किरदार निभाया है. उन्होंने साबित कर दिया है कि वह इस तरह के इंटेंस और थ्रिलर रोल के उस्ताद हैं और कातिल के साथ उनकी चूहे बिल्ली की दौड़ फिल्म की असली जान है.

आईएमडीबी रेटिंग और ओटीटी रिलीज

इस फिल्म को आईएमडीबी (IMDb) पर 6.4 की अच्छी रेटिंग मिली है और दर्शकों के मुताबिक फिल्म की रफ्तार इतनी तेज है कि आपको पलक झपकने का मौका भी नहीं मिलता. पिछले साल 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी और अन्य भाषाओं में देखने के लिए उपलब्ध है.

---Advertisement---
First published on: Jun 06, 2026 09:38 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola