Saturday, 6 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Vs Karuppu Box Office Collection: ‘पेद्दी’ की रिलीज के बाद कैसा है ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पू’ का हाल, जानें अब तक का कलेक्शन

Drishyam 3 Vs Karuppu Box Office Collection: राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज के बाद मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ और सूर्या स्टारर फिल्म ‘करुप्पू’ की कमाई पर असर देखने को मिला है. दोनों ही फिल्मों ने इस शुक्रवार 1 करोड़ से भी कम कमाई की है.

---विज्ञापन---

Drishyam 3-Karuppu
Drishyam 3-Karuppu

Drishyam 3 Vs Karuppu Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में 21 मई को रिलीज हुई थी और दूसरी ओर सूर्या-तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म ‘करुप्पू’ ने 15 मई को दस्तक दी थी. दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी. इस बीच 4 जून को राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ रिलीज हुई है. ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. वहीं, ‘पेद्दी’ की रिलीज के बाद दृश्यम 3 और ‘करुप्पू’ के कलेक्शन पर कितना असर पड़ा है और दोनों मूवीज ने अब तक कितनी कमाई कर ली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर की थी शानदार शुरुआत

सबसे पहले हम बात करेंगे मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3, जो कि उनकी क्राइम थ्रिलर दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है. इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था. हालांकि बढ़ते दिन के साथ दृश्यम 3 की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे शुक्रवार को काफी कम कमाई की है.

---विज्ञापन---

दृश्यम 3 ने 16वें दिन किया इतना कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक दृश्यम 3 ने 16वें दिन सिर्फ 80 लाख का कलेक्शन किया है. इस दिन मूवी की ऑक्यूपेंसी 19.1 प्रतिशत रही है. फिल्म ने भारत में कुल 103.43 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसने इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 120.01 करोड़ का किया है और दुनिया भर में फिल्म ने कुल 231.26 करोड़ की कमाई की है.

करुप्पू ने 22 दिनों में किया इतना कलेक्शन

वहीं, सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म ‘करुप्पू’ को लेकर बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपनी रिलीज के 22वें दिन 70 लाख का कलेक्शन किया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 21 प्रतिशत रही. इस मूवी ने भारत में कुल 190.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनिया भर में फिल्म ने 299.70 करोड़ की कमाई कर ली है. यह 300 करोड़ के बेहद करीब है और उम्मीद है कि यह आज 300 करोड़ की कमाई कर लेगी.

---विज्ञापन---

पेद्दी की रिलीज से पड़ा दृश्यम 3 और करुप्पू पर असर

देखा जाए तो दृश्यम 3 और ‘करुप्पू’ के कलेक्शन पर ‘पेद्दी’ का असर पड़ा है. क्योंकि राम चरण स्टारर फिल्म पेद्दी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इस मूवी ने सिर्फ दो दिनों में भारत में 96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनिया भर में इस मूवी ने 150.49 करोड़ की कमाई कर ली है.

यह भी पढ़ें- Bandar Box Office Collection day 1: ‘पेद्दी’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के आगे टिक नहीं पाई ‘बॉबी देओल’ की फिल्म, ओपनिंग डे पर किया बस इतना कलेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: Jun 06, 2026 09:26 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola