---विज्ञापन---
‘लॉकअप 2’ में फिर बढ़ीं एक्स कपल योगेश-आकांक्षा की नजदीकियां, वायरल हुआ रोमांटिक मोमेंट, बोले- ‘कंबल के अंदर…’
Yogesh Akanksha Romance Lock Upp 2: 'लॉकअप 2' इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है, शो ने प्रीमियर से ही इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. जब आकांक्षा चमोला ने अपने पति गौरव खन्ना के साथ तलाक लेने जा रहे हैं, वाला बयान दिया था. इसके बाद राम कपूर का चीटिंग वाला बयान फिर राम कपूर का लैला यादव को किस करना और उसके बाद अब योगेश और आकांक्षा के बार फिर शो में आमने-सामने होने के बाद फैंस का मानना है कि इनका प्यार दोबारा पनप सकता है, हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे योगेश आकांक्षा से कंबल के अंदर आने की बात कर रहे हैं.
क्या है मामला?
'लॉकअप 2' में जहां हर दिन नए विवाद और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं, वहीं शो के एक्स कपल योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी अपनी खास बॉन्डिंग की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं. दोनों ने भले ही खुद को सिर्फ दोस्त बताया हो, लेकिन शो में उनकी केमिस्ट्री देखकर दर्शक कुछ और ही अंदाजा लगा रहे हैं. सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है.
'लॉक अप 2' में एक्स कपल का दिखा खास अंदाज
हाल ही में सामने आए वीडियो में योगेश और आकांक्षा एक साथ बैठकर बातचीत करते नजर आते हैं. इसी दौरान योगेश मुस्कुराते हुए आकांक्षा से कहते हैं, 'कंबल के अंदर आ.' यह सुनते ही आकांक्षा पहले हैरान हो जाती हैं और हंसते हुए मना कर देती हैं.
आखों-आंखों बातें करता नजर आया एक्स कपल
इसके बाद योगेश खुद कंबल ओढ़ लेते हैं और कुछ ही पल बाद आकांक्षा भी कंबल के अंदर चली जाती हैं. हालांकि, दोनों एक-दूसरे से दूरी बनाए रखते हैं, लेकिन योगेश इशारों में उनसे कुछ कहते दिखाई देते हैं. कैमरे में उनकी बातचीत सुनाई नहीं देती, लेकिन यह पल दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा.
फैंस के रिएक्शन्स की आई बाढ़
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि दोनों के बीच अब भी खास रिश्ता और भावनाएं बाकी हैं. कुछ यूजर्स का मानना है कि शो के दौरान दोनों एक बार फिर करीब आ सकते हैं.
स्प्लिट्सविला X6 में एक-दूसरे पर लुटा चुके हैं प्यार
योगेश और आकांक्षा की जोड़ी पहले डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला X6 में भी काफी पसंद की गई थी. हालांकि, शो के दौरान योगेश की एक्स गर्लफ्रेंड रुरु ठाकुर की एंट्री के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी. शो खत्म होने के बाद दोनों ने अलग होने की बात कही थी.
क्या दोबारा प्यार में पड़ सकता है कपल?
वहीं लॉकअप 2 के प्रीमियर एपिसोड में बतौर गेस्ट पहुंचीं उर्फी जावेद ने दावा किया था कि ब्रेकअप के बाद भी योगेश और आकांक्षा एक-दूसरे से चोरी छिपे मिलते रहे. उनके इस खुलासे के बाद दोनों का रिश्ता फिर सुर्खियों में आ गया था.
दोनों की बढ़ती नजदीकियों ने फैंस को किया शॉक्ड
फिलहाल, लॉकअप 2 में योगेश और आकांक्षा की दोस्ती, नोकझोंक और बढ़ती नजदीकियां दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं. वहीं, शो में श्रेया कालरा के साथ उनकी तकरार भी लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह दोस्ती यहीं तक सीमित रहती है या फिर दोनों की अधूरी प्रेम कहानी को शो में नया मोड़ मिलता है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.