Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

JioHotstar की धमाकेदार सीरीज, मिस्ट्री और थ्रिल देख उड़ जाएंगे होश

---विज्ञापन---

JioHotstar Series: आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 6 एपिसोड की धमाकेदार सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज लेकर आए हैं. मर्डर और मिस्ट्री से भरपूर इस सीरीज की कहानी का हर एक सीन खतरनाक है. शुरू से लेकर अंत तक ये सीरीज दर्शकों को बांधे रखती हैं. कहानी शुरू होती है एक एक्टर के मर्डर से, जिसकी बड़ी बेरहमी और अजीब तरीके से मार दिया जाता है.

कौनसी सीरीज?

हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज 'मिसेज देशपांडे' (Mrs. Deshpande) की, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित लीड रोल में हैं. 6 एपिसोड की इस सीरीज की कहानी सीमा देशपांडे (माधुरी दीक्षित) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अतीत में 8 लोगों की हत्या करने की दोषी है और पुणे की सेंट्रल जेल में बंद है.

---Advertisement---

सीरीज की कहानी

इसी बीच मुंबई में अचानक कुछ ऐसे मर्डर होने लगते हैं, जो हूबहू मिसेज देशपांडे के मर्डर करने के तरीके (Modus Operandi) से मेल खाते हैं. ऐसे में पुलिस मिसेज देशपांडे से मदद लेती है और आरोपी तक पहुंचने की कोशिश करती है.

अजीब तरीके से हो रहे मर्डर का रहस्य

इस नए 'कॉपीकैट किलर' को पकड़ने के लिए पुलिस कमिश्नर अरुण खत्री (प्रियांशु चटर्जी) जेल में बंद मिसेज देशपांडे से मदद मांगते हैं. मिसेज देशपांडे पुलिस की मदद करने के लिए तैयार हो जाती हैं, लेकिन उनकी एक शर्त होती है कि वो केवल युवा पुलिस ऑफिसर तेजस फड़के (सिद्धार्थ चांदेकर) के साथ ही काम करेंगी, जो कि असल में उनका अलग हो चुका बेटा है.

---Advertisement---

चौंका देने वाला क्लाइमेक्स

इसके बाद जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कई चौंकाने वाले पारिवारिक रहस्य और पुराने काले अतीत सामने आते हैं. ट्विस्ट और टर्न्स से भरपूर इस सीरीज की कहानी हर एक सीन में एक नया सस्पेंस देती है. इसका क्लाइमेक्स देखकर आप चौंक जाएंगे.

IMDb रेटिंग

ओटीटी पर रिलीज के वक्त मिसेज देशपांडे को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. IMDb ने इसे 5.9/10 की रेटिंग मिली है. आप इसकी पूरी कहानी JioHotstar पर जब चाहे देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 28, 2026 01:53 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola