---विज्ञापन---
होली के रंगों के बीच पति Gaurav Khanna संग रोमांटिक हुईं Akanksha Chamola, कभी KISS तो कभी HUG करतीं आईं नजर, खूब लुटाया प्यार
Gaurav Khanna And Akanksha Chamola Celebrate Holi: होली के रंगों में सराबोर टीवी इंडस्ट्री का एक प्यारा सा कपल इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. Gaurav Khanna और उनकी पत्नी Akanksha Chamola ने इस बार होली को बेहद खास और रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें फैंस का दिल जीत रही हैं.
Gaurav Khanna And Akanksha Chamola Celebrate Holi: होली के रंगों में सराबोर टीवी इंडस्ट्री का एक प्यारा सा कपल इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. Gaurav Khanna और उनकी पत्नी Akanksha Chamola ने इस बार होली को बेहद खास और रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें फैंस का दिल जीत रही हैं.
होली के इस खास मौके पर हर तरफ रंगों और खुशियों की धूम देखने को मिली. आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक, सभी ने अपने-अपने अंदाज में त्योहार मनाया. ऐसे में 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ होली मनाते हुए कई खूबसूरत पल कैमरे में कैद किए.
गौरव खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के साथ रंगों में रंगे, मुस्कुराते और बेहद खुश नजर आ रहे हैं.
कहीं आकांक्षा अपने पति को प्यार से किस करती दिखीं, तो कहीं दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दिए. इतना ही नहीं इन तस्वीरों में दोनों का प्यार और बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आ रही है.
तस्वीरों में आकांक्षा ने शॉर्ट ड्रेस कैरी की है, जिसमें वो बेहद क्यूट लग रही हैं. वहीं गौरव हाफ पैंट और हाफ टी-शर्ट में कूल अवतार में नजर आए. दोनों के चेहरे पर साफ झलक रहा था, कि वे इस त्योहार को पूरे दिल से एंजॉय कर रहे हैं.
एक तस्वीर में गौरव और आकांक्षा फिल्म 'शोले' के जय-वीरू अंदाज में गाड़ी पर बैठकर पोज देते दिखे. जिसमें पीछे लिखा दिख रहा है, 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे', इस मस्ती भरे पोज ने फैंस को पुरानी यादें ताजा करा दीं, और तस्वीरें और भी खास बन गईं.
इन तस्वीरों को देखकर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. कोई इस जोड़ी को 'परफेक्ट कपल' बता रहा है, तो कोई इनके रोमांटिक बॉन्ड की तारीफ कर रहा है. सोशल मीडिया पर दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है और इनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है.
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की फेवरेट जोड़ियों में से एक मानी जाती है. होली के मौके पर दोनों ने जिस तरह प्यार और मस्ती से भरे पल साझा किए, उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि ये कपल सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी लोगों का दिल जीतना अच्छे से जानता हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.