Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Friday OTT Releases: ‘बंदर’ से ‘बबीता रिपोर्टिंग’ तक, फ्राइडे को घर बैठे OTT पर देखें ये 5 फिल्में-सीरीज

Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर 5 नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. शुक्रवार 26 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार भी पड़ रहा है. ऐसे में इस वीकेंड पर आपको घर बैठे फुल एंटरटनमेंट मिलने वाला है.

Friday OTT Releases: ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ खास होता है. ये शुक्रवार भी काफी मस्ती से भरा रहने वाला है. दरअसल इस फ्राइडे नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक ओटीटी पर कई नई फिल्में और शानदार सीरीज दस्तक दे रही है. हम आपके लिए इस वीकेंड रिलीज हो रहीं 5 सबसे शानदार फिल्मों और सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं. चलिए जानते हैं.

Bandar - ZEE5 (August 28)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘बंदर’ का है, जो इस फ्राइडे ओटीटी पर आने को तैयार है. फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में हैं. इसकी समर मेहरा (बॉबी देओल) नामा एक टीवी स्टार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका करियर ढलान पर है, और उसकी जिंदगी तब पूरी तरह उलट-पुलट हो जाती है जब उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड उस पर रेप का आरोप लगाती है. इसके बाद समर को मीडिया ट्रायल, कोर्ट, कचहरी, और जेल से गुजरना पड़ता है. ये फिल्म शुक्रवार 28 अगस्त को Zee5 पर आ रही है.

---Advertisement---

Chumbak - Netflix (August 28)

चुंबक एक पारिवारिक ड्रामा सीरीज है, जिसकी कहानी मुंबई के एक मोहल्ले में अगल-बगल रहने वाले पांच अलग-अलग परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें पड़ोसियों के बीच जबरदस्त कॉमेडी और ड्रामा देखने को मिलता है. ये सीरीज आपको नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी.

Babita Singh Reporting - Amazon Prime Video (August 28)

बबीता सिंह एक ऐसी नई पुलिस ऑफिसर की कहानी है, जो सबको खुश रखने की कोशिश करती है. एक दिन बबिता के बचपन के दोस्त बंसी (बरुण सोबती) की हत्या हो जाती है. ऐसे में सच का पता लगाने के लिए बबीता चुपके से जांच शुरू करती है, जिसमें परिवार के गहरे धोखे और काले राज सामने आते हैं. इसकी पूरी कहानी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

Part-Timers - JioHotstar (August 28)

ये एक तेलुगु भाषा की वेब सीरीज है. इसमें दो रूममेट्स, सिंधु और तेजु की कहानी है, जो बिल्कुल अलग-अलग बैकग्राउंड से आती हैं और जिनकी पर्सनैलिटी भी एक-दूसरे से एकदम अलग है. इसकी कहानी आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.

The Whisper Man- Netflix (28 August)

क्राइम और थ्रिल से भारपीर फिल्म ‘द विस्पर मैन’ की कहानी एक ऐसे लेखक के इर्द-गिर्द घूमती है, क्राइम की कहानियां लिखता है और उसका आठ साल का बेटा किडनैप हो जाता है. ऐसे में वो अपने बेटे को ढूंढता है. इसकी पूरी कहानी आपको नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी.

---Advertisement---
First published on: Aug 27, 2026 06:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola