---विज्ञापन---
Netflix पर सबकी फेवरेट बनी ये फैमिली ड्रामा फिल्म, नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड
Netflix Trending: नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. वहीं हाल ही आई ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. जब से ये फिल्म ओटीटी पर आई है. इसकी कहानी लगातार नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.
Netflix Trending: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में एक ऐसी फिल्म आई, जो अब सबकी फेवरेट बन गई है. इस फिल्म की मजेदार और इमोशनल कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. इसमें एक ऐसे पिता की कहानी है जो सेरोगेसी से पिता तो बन जाता है लेकिन जब बच्चा बीमार होता है तो उसे उस मां की तलाश होती है जिसने उसे जन्म दिया. चलिए इसके बारे में जानते हैं.
ओटीटी पर नंबर-1
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर हर वीकेंड कुछ न कुछ खास होता है. यहां हर हफ्ते कोई न कोई नई फिल्म और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. हाल ही में यहां एक ऐसी मूवी को स्ट्रीम किया गया है, जो अब फैंस की फेवरेट बन गई है. ये फैमिली ड्रामा फिल्म ओटीटी पर भारत में नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है.
कौनसी फिल्म?
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो साउथ इंडस्ट्री से ताल्लुक रखती है. सिनेमाघरों में इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था. वहीं अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी तहलका मचा रही है. हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ (Vishwanath And Sons) की.
कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर कहानी
साउथ सुपरस्टार सूर्या और एक्ट्रेस ममिता बैजू स्टारर फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस मूवी की कहानी बड़ी मजेदार है. यही कारण है कि दर्शकों के बीच ये फिल्म बेहद पसंद की जा रही है.
नेटफ्लिक्स पर मचा रही तहलका
विश्वनाथ एंड संस इस वक्त नेटफ्लिक्स पर भारत में नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.
मूड हो जाएगा फ्रेश
अगर आपने ने अबतक ये फिल्म नहीं देखी है तो नेटफ्लिक्स पर इसे देख सकते हैं. 2 घंटे 40 मिनट की विश्वनाथ एंड संस देखकर आपका मूड फ्रेश हो जाएगा.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.