---विज्ञापन---
‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सच्ची कहानी दिखाती है 2 एपिसोड की ये सीरीज, इस ओटीटी पर मौजूद
Declassified Operation Sindoor: इस सीरीज ने भारतीय सेना के उस शौर्य की कहानी पेश की है, जिससे जानने के लिए पूरी दुनिया बेताब थी. जी, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में तो आपने ने सुना हो होगा. लेकिन इससे जुड़ा घटनाक्रम हर कोई नहीं जानता. तो अगर आप कम समय में इसे समझना चाहते हैं, तो हाल ही में आई इस डॉक्यू-सीरीज को आप जरूर देख लें.
Declassified Operation Sindoor: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर तरह-तरह की फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. लेकिन आज हम आपके लिए कुछ सबसे अलग, सबसे दिलचस्प और धमाकेदार लेकर आए हैं. एक ऐसी सीरीज जिसकी सच्ची कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस सीरीज में अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव से लेकर 88 घंटे तक चले सैन्य संघर्ष तक की घटनाओं को दिखाया गया है. ऑपरेशन सिंदूर में क्या-क्या हुआ, किस तरह भारतीय सेना ने आतंकी हमले का बदला लिया, ये सबकुछ आपको इस सीरीज में देखने को मिलेगा.
ऑपरेशन सिंदूर की कहानी
ये एक डॉक्यू-सीरीज है, जो अप्रैल 2025 में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की कहानी कहती है. 88 घंटे तक चले उस संघर्ष की घटनाओं को इस सीरीज में दो एपिसोड में पेश किया गया है.
कौनसी सीरीज?
हम बात कर रहे हैं Discovery Channel और ओटीटी प्लेटफॉर्म Discovery+ और Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही डॉक्यू-सीरीज ‘Declassified: Operation Sindoor’ की, जो Discovery चैनल की ‘Declassified’ फ्रेंचाइजी का हिस्सा है.
पहला एपिसोड
दो एपिसोड की इस डॉक्यू-सीरीज के पहले एपिसोड का नाम ‘The Greenlight’ है, जिसमें पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से की गई तैयारियों और जुटाई गई खुफिया जानकारी पर फोकस किया गया है. इसके साथ ही सेना, नौसेना और वायुसेना की भूमिका और आगे की सैन्य कार्रवाई के लिए बनाई गई रणनीति को भी समझाया गया है.
दूसरा एपिसोड
दूसरे एडिसोड का नाम ‘Attack and Counterstrike’ है. इसमें 7 मई से शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर की घटनाओं को केंद्र में रखा गया है. भारत की जवाबी कार्रवाई से लेकर 10 मई को हुए युद्धविराम तक के घटनाक्रम को इस एपिसोड में कवर किया गया है.
सीरीज में शामिल भारत के बड़े अधिकारी
इस सीरीज में भारत के कई सैन्य अधिकारीयों का इंटरव्यू भी शामिल किया गया है. इसमें NSA अजीत डोभाल पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह भी नजर आए हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.