Thursday, 20 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Awarapan 2 Box Office Collection Day 7: 150 करोड़ के बेहद करीब पहुंची इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, जानें सातवें दिन की कमाई

Awarapan 2 Box Office Collection Day 7: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं. आइए जानते हैं कि हफ्तेभर में फिल्म ने कितनी कमाई की.

Awarapan 2 Box Office Collection Day 7
Awarapan 2 Box Office Collection Day 7

Awarapan 2 Box Office Collection Day 7: सिनेमाघरों में इन दिनों इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ छाई हुई है. बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए फिल्म ने 7 दिन पूरे कर लिए हैं. जानिए, ‘आवारापन 2’ का 7वें दिन का कलेक्शन.

150 करोड़ के करीब पहुंची ‘आवारापन 2’

14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन 2’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है. ओपनिंग डे से ही फिल्म ने जबरदस्त पकड़ बनाई हुई है. कमाई की बात करें तो आवारापन 2 ने सातवें दिन अब तक ₹2.95 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹131.77 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹110.45 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

---विज्ञापन---

इमरान हाशमी की पहली 100 करोड़ी फिल्म

इससे पहले छठे दिन आवारापन 2 ने 6.75 करोड़ रुपये कमाए थे. ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है और जल्द ही इंडियन ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 150 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है. वैसे तो इमरान हाशमी ने अपने करियर में कई फिल्में की हैं लेकिन कोई भी 100 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन पार नहीं कर पाई थी. लेकिन ‘आवारापन 2’ ने ये कारनामा कर दिखाया है. ये फिल्म इमरान के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म बन गई है.

Awarapan 2

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो ‘आवारापन 2’ साल 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ की सीक्वल है. आवारापन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. हालांकि सालों बाद इसके सीक्वल को भरपूर प्यार मिल रहा है. आवारापन 2 का डायरेक्शन नितिन कक्कड़ ने किया है. फिल्म में एक बार फिर इमरान हाशमी ने अपने किरदार शिवम पंडित से वापसी की है. इसमें इमरान के अलावा दिशा पटानी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी भी लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Aug 20, 2026 08:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola