---विज्ञापन---
Hotstar Releases: अगस्त के महीने में JioHotstar पर आ रहीं ये 7 शानदार फिल्में और सीरीज, देखें पूरी लिस्ट
JioHotstar Releases: एंटरटेनमेंट के लिहाज से अगस्त का महीना काफी खास होने वाला है. सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक, इस महीने कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. इनमे से 8-10 फिल्में सीरीज तो मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर ही आ रही हैं. आज हम आपको अगस्त के महीने में JioHotstar पर रिलीज हो रहीं 7 सबसे बेहतरीन फिल्मों और सीरीज के बारे में बता रहे हैं. चलिए जानते हैं.
खतरों के खिलाड़ी
मशहूर स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' एक बार फिर वापसी को तैयार है. फैंस बेसब्री से इस शो के नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं. रोहित शेट्टी का ये शो इसी अगस्त महीने में जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. इस बार शो में काफी खतरनाक स्टंट देखने को मिलने वाले हैं. इसे आप 1 अगस्त से कलर्स टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
भोजपुरी बवाल
भोजपुरी बवाल एक नया रियलिटी शो है, जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे अपना जलवा बिखेरते दिखेंगे. मेकर्स ने अबतक इस शो से कई प्रोमो वीडियो जारी किए हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आया है. ये शो 2 अगस्त से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.
उयिर
मलयालम भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म उयिर 4 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है. खास बात ये है कि आप इस फिल्म को यहां हिंदी में भी देख सकते हैं. एक सूखे कुएं में एक महिला की लाश मिलती है, जिसके बाद पुलिस जांच शुरू करती है. आगे की कहानी में कई रहस्य उजागर होते हैं.
ये फितूर तेरा
ये एक नया टीवी सीरियल है, जो 5 अगस्त से स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर रात 8: 30 बजे स्ट्रीम होगा. इस सीरियल की कहानी जीत और सौम्या नाम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है. ये एक रोमांटिक-ड्रामा शो है.
माइकल
सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद फाइनली अब फिल्म 'माइकल' को ओटीटी पर बड़े पैमाने पर रिलीज किया जा रहा है. अमेरिकी पॉप सिंगर माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित ये फिल्म 29 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी.
वेलकम टू द जंगल
अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है. सिनेमाघरों में इस फिल्म को बेहद पसंद किया गया है. 21 अगस्त से आप इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
हसल सीजन 5
मशहूर रैप सिंगिंग रियलिटी शो 'हसल' अपने नए सीजन के साथ लौट आया है. इस बार 'हसल सीजन 5' में होस्ट के तौर पर समर्थ जुरैल और रैपर बादशाह जज के रूप में नजर आएंगे. 8 अगस्त से ये शो हर शनिवार और रविवार शाम 7 बजे स्ट्रीम होगा.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.