Monday, 17 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

SonyLiv की सबसे खतरनाक क्राइम-थ्रिलर, सस्पेंस लास्ट तक नहीं छोड़ने देगा स्क्रीन

SonyLiv Crime Thriller: साल 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं. इसका क्लाइमेक्स देखकर आपका घूम जाएगा.

आज हम आपके लिए साउथ की एक ऐसी धांसू क्राइम थ्रिलर फिल्म लेकर आए हैं, जिसकी कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. सिनेमाघरों में ये फिल्म साल 2025 में आई थी. मलयालम भाषा की इस फिल्म को ओटीटी पर भी खूब पसंद किया गया है. अगर आप रासयमई मर्डर मिस्ट्री देखने के शौकीन हैं, तो ये फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

कौनसी फिल्म?

हम बात कर रहे हैं 'रेखाचित्रम' (Rekhachithram) की, जो साल 2025 की एक बेहद लोकप्रिय भारतीय मलयालम रहस्यमयी क्राइम-थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन जोफिन टी. चाको ने किया है. इसमें साउथ स्टार आसिफ अली और एक्ट्रेस अनस्वरा राजन लीड रोल में हैं.

---Advertisement---

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक सस्पेंड पुलिस अधिकारी विवेक गोपीनाथ (आसिफ अली) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे सेवा में वापस लेकर एक सुदूर पहाड़ी इलाके (मलक्कापारा) में तैनात किया जाता है. वहां एक बुजुर्ग व्यक्ति की रहस्यमई आत्महत्या और उसके द्वारा छोड़े गए कबूलनामे के बाद एक पुराना मामला दोबारा खुल जाता है.

सामने आते हैं चौंकाने वाले राज

ऐसे में विवेक एक ऐसी जांच में जुट जाता है जो उसे 40 साल पीछे साल 1985 की एक फिल्म शूटिंग के सेट पर ले जाती है, जहां से रेखा (अनस्वरा राजन) नाम की लड़की रहस्यमई तरीके से गायब हो गई थी. जैसे-जैसे विवेक इस मामले में जांच आगे बढ़ाता है उसके सामने कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं.

---Advertisement---

सोनीलिव पर देखें

आप इस फिल्म को हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में Sony LIV पर सबस्क्रिप्शन के साथ ऑनलाइन देख सकते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर मिली ब्लॉकबस्टर सफलता

9 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इसे ब्लॉकबस्टर सफलता मिली थी. आसिफ अली और अनस्वरा राजन के अलावा इस फिल्म ने मनोज के. जयन, सिद्दीकी, जगदीश और इंद्रन भी शामिल हैं.

---Advertisement---
First published on: Aug 16, 2026 05:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola