---विज्ञापन---
‘दुबई का शेख 15 करोड़ देगा तो सोने को तैयार…’ अपूर्वा मखीजा का बयान वायरल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
सोशल मीडिया की दुनिया में अपने बेबाक और बोल्ड बयानों के लिए जानी जाने वाली एक मशहूर महिला इन्फ्लुएंसर इस समय इंटरनेट पर भारी विवादों में घिर गई हैं. '370 की बिरयानी' विवाद की गरमा-गरमी के बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले कास्टिंग काउच (काम के बदले समझौता) को लेकर एक ऐसा चौंकाने वाला बयान दिया है जिसने हर तरफ बवाल मचा दिया है. पैसों की एक भारी-भरकम रकम और दुबई के शेख का जिक्र करते हुए उन्होंने समझौते के लिए अपनी एक अजीब शर्त रख दी है, जिसे सुनकर नेटिजन्स का गुस्सा भड़क गया है. आखिर क्या है उनका यह वायरल बयान?
रोल के लिए समझौते पर अपूर्वा ने रखी करोड़ों की शर्त
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अपूर्वा मखीजा कास्टिंग काउच के मुद्दे पर खुलकर बात करती नजर आ रही हैं. वीडियो में वे साफ तौर पर कहती हैं कि वह किसी फिल्म या वेब सीरीज में महज 2 रुपये के रोल के लिए किसी के साथ समझौता (सोने) नहीं करने वाली हैं. इसके आगे वे हंसते हुए कहती हैं, ''लेकिन अगर कोई दुबई का शेख मेरे ऊपर 10-15 करोड़ रुपये फेंककर मारेगा तो मैं सोच सकती हूं. लेकिन एक रोल के लिए नहीं.''
कास्टिंग डायरेक्टर से जुड़ा अपना खौफनाक अनुभव किया शेयर
इस विवादित बयान के अलावा अपूर्वा ने वीडियो में फिल्म इंडस्ट्री के एक काले सच को भी उजागर किया. उन्होंने बताया कि कैसे एक बार एक अनजान कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें काम के सिलसिले में अप्रोच किया था. उस डायरेक्टर से बात करते समय उन्हें कुछ ठीक नहीं लगा और एक अजीब सा खतरा महसूस हुआ, जिसके बाद उन्होंने खुद बात न करके अपनी मैनेजर का नंबर उस कास्टिंग डायरेक्टर को दे दिया था.
दोस्त को लगा किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं अपूर्वा
अपूर्वा ने आगे एक मजेदार किस्सा शेयर करते हुए बताया कि जब वह उस कास्टिंग डायरेक्टर और काम के सिलसिले में हो रही बातचीत के बारे में फोन पर चर्चा कर रही थीं, तब उनकी एक दोस्त ने उनकी बातें आधी-अधूरी सुन ली थीं. पूरी बात न जानने की वजह से उस दोस्त को लगा कि अपूर्वा शायद किसी को डेट कर रही हैं और रिलेशनशिप में हैं.
सोशल मीडिया पर फूटा यूजर्स का गुस्सा और जमकर किया ट्रोल
दुबई के शेख और करोड़ों रुपये के बदले कॉम्प्रोमाइज करने की बात को लेकर दिए गए इस बयान ने इंटरनेट की दुनिया में सनसनी मचा दी है. भले ही अपूर्वा ने यह बात मजाक या व्यंग्य के लहजे में कही हो, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को उनका यह अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया. लोगों ने इसे बेहद गरिमाहीन बयान बताते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया है और इंटरनेट पर उनकी जमकर आलोचना और ट्रोलिंग हो रही है.
विवादों से अपूर्वा मखीजा का रहा है पुराना नाता
पैसे कमाने और बोल्ड कंटेंट बनाने के लिए मशहूर अपूर्वा मखीजा का विवादों में आना कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी वह अपने कई बयानों के कारण सुर्खियों में रह चुकी हैं. कुछ समय पहले उन्होंने कॉमेडियन समय रैना के मशहूर रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में भी हिस्सा लिया था, जहां उनके व्यवहार और बयानों को लेकर काफी लंबा विवाद चला था और बात उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर (FIR) दर्ज होने तक पहुंच गई थी.