Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉयफ्रेंड अर्सलान से मिलते ही छलक पड़े सुजैन खान के आंसू, इमोशनल होकर किया Liplock, तस्वीरें वायरल

---विज्ञापन---

रियलिटी शो 'अलायंस' का फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे शो में इमोशनल पल भी देखने को मिल रहे हैं. आने वाले एपिसोड में ऐसा ही एक खास लम्हा देखने को मिलेगा, जब अर्सलान गोनी से मिलने उनकी गर्लफ्रेंड सुजैन खान शो में पहुंचेंगी. दोनों का यह इमोशनल रीयूनियन सोशल मीडिया पर पहले ही चर्चा बटोर रहा है.

प्रोमो में दिखी खास बॉन्डिंग

हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया, जिसमें देखा गया कि सुजैन की शो में एंट्री होती है, और जैसे ही वो अर्सलान गोनी को देखती हैं, वह खुद को रोक नहीं पातीं और इमोशनल होकर रो पड़ती हैं. वह दौड़कर अर्सलान को गले लगा लेती हैं और दोनों एक-दूसरे को Liplock करते हैं. लंबे समय बाद मुलाकात होने की खुशी अर्सलान के चेहरे पर भी साफ दिखाई देती है. वह भी भावुक हो जाते हैं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं.

---Advertisement---

दर्शकों ने लुटाया प्यार

प्रोमो में सुजैन, अर्सलान को संभालती और उनका हौसला बढ़ाती नजर आती हैं. वह उन्हें गेम में मजबूती से आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करती हैं. दोनों के बीच की केमिस्ट्री और प्यार ने फैंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर लोग इस जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने उन्हें मेड फॉर ईच अदर कपल बताया है, जबकि कुछ का कहना है कि सुजैन बेहद केयरिंग और सपोर्टिव पार्टनर हैं.

दर्शकों की एक्साइटमेंट हाई

अब तक फैंस ने सुजैन और अर्सलान को सोशल मीडिया पोस्ट, तस्वीरों और वीडियोज में साथ देखा था, लेकिन किसी रियलिटी शो में दोनों पहली बार एक साथ नजर आए हैं. यही वजह है कि इस एपिसोड को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है.

---Advertisement---

लंबे समय से रिलेशनशिप में है कपल

बता दें कि सुजैन खान और अर्सलान गोनी पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में हैं. इससे पहले सुजैन की शादी बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन से हुई थी. दोनों ने साल 2000 में शादी की थी, लेकिन 2014 में उनका तलाक हो गया. हालांकि अलग होने के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं और अपने दोनों बेटों की परवरिश साथ मिलकर करते हैं.

अर्सलान गोनी-ऋतिक रोशन के बीच अच्छे हैं रिश्ते

दिलचस्प बात यह है, कि अर्सलान गोनी और ऋतिक रोशन के बीच भी अच्छे संबंध हैं. कई मौकों पर तीनों को साथ में पार्टी और फैमिली गैदरिंग में देखा गया है. सुजैन के बच्चों के साथ भी अर्सलान की अच्छी बॉन्डिंग है. ऐसे में 'अलायंस' में दिखा यह इमोशनल रीयूनियन फैंस के लिए किसी खास ट्रीट से कम नहीं माना जा रहा.

---Advertisement---
First published on: Jul 28, 2026 01:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola