---विज्ञापन---
7 एपिसोड की धांसू क्राइम थ्रिलर, 8 महीने बाद भी Top 10 में Netflix पर मचा रही तहलका
Crime Thriller: 7 एपिसोड इस क्राइम थ्रिलर सीरीज में इमरान हाशमी लीड रोल में हैं. रिलीज के करीब 8 महीने बाद भी ये सीरीज ओटीटी की टॉप 10 लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है.
Crime Thriller: OTT प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. इनमें से कुछ की कहानी ऐसी होती हैं, जो दर्शकों का महीनों मनोरंजन करती हैं और ओटीटी पर Top 10 Trending लिस्ट में छाई रहती हैं. आज हम आपको एक ऐसी क्राइम थ्रिलर सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसे रिलीज हुए करीब 8 महीने का समय बीत चला है और ये सीरीज अब भी नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 लिस्ट में छाई हुई है.
टॉप 10 में मचा रही तहलका
हम जिस 7 एपिसोड की सीरीज की बात कर रहे हैं वो सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय सीरीज में शामिल हो चुकी है. इसे इसी साल जनवरी 2026 में रिलीज किया गया था. रिलीज के महीनों तक इस सीरीज ने टॉप 10 में नंबर-1 पोजिशन बनाए रखा. वहीं करीब 8 महीने बाद भी इसकी मौजूदगी टॉप 10 में बनी हुई है.
IMDb रेटिंग
इस सीरीज के बाद ओटीटी ओर कई नई नेशनल और इंटरनेशनल सीरीज रिलीज हुईं, लेकिन वो इसे ट्रेंडिंग लिस्ट से बाहर नहीं कर सकीं. IMDb पर इसे 7.1 की रेटिंग हासिल हुई है. अगर आप थ्रिल, सस्पेंस और स्मगलिंग से जुड़ी कहानियां पसंद करते हैं तो 7 एपिसोड की ये सीरीज आपको बेहद पसंद आने वाली है.
कौसनी सीरीज?
हम बात कर रहे हैं इमरान हाशमी स्टारर Taskaree: The Smuggler’s Web की, जो एक थ्रिलर वेब सीरीज है. इस सीरीज में इमरान हाशमी ने लीड रोल निभाया है. इसकी कहानी को दर्शकों ने खूब सराहा है. यही कारण है कि लंबे समय से ये सीरीज ओटीटी की ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी रही.
क्या है कहानी?
‘तस्करी’ सीरीज की कहानी मुंबई एयरपोर्ट पर चलने वाले स्मगलिंग नेटवर्क के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें कस्टम डिपार्टमेंट के एक ग्रुप की कहानी दिखाई गई है, जो एक इंटरनेशनल स्मगलिंग गैंग का सामना करता है. जैसे-जैसे इसकी कहानी आगे बढ़ती है सीरीज में जबरदस्त थ्रिल और सस्पेंस देखने को मितला है.
सीरीज की कास्ट
Taskaree: The Smuggler’s Web का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है. इसमें इमरान हाशमी के अलावा जोया अफरोज, अनुराग सिन्हा, अमृता खानविलकर, नंदिश सिंह संधू और शरद केलकर भी शामिल हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.