Wednesday, 30 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

5 सबसे खतरनाक हॉरर फिल्में, कहानी उड़ा देंगी रातों की नींद, ओटीटी पर मौजूद

Horror Movies: अगर आप हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आज हम आपके लिए 5 ऐसी डरावनी फिल्में लेकर आए हैं, जो डराने के साथ-साथ दर्शकों का दिमाग भी घुमा देती हैं. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.

Horror Movies: आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 सबसे डरावनी बॉलीवुड फिल्में लेकर आए हैं. कुछ ऐसी कहानियां जिनमें खौफनाक आत्माओं से सामना, रहस्य और जबरदस्त डरावने ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. इन फिल्मों में कुछ ऐसे सीन्स शामिल हैं, जिन्हें देखने के बाद आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

Pizza (2012)

JioHotstar पर मौजूद फिल्म पिज्जा में विजय सेतुपति लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक पिज्जा डिलीवरी बॉय की है, जो भूतों में विश्वास नहीं करता. एक रात वो एक सुनसान और रहस्यमय बंगले में पिज्जा देने जाता है, जहां उसका सामना अजीब और डरावनी ताकतों से होता है.

---Advertisement---

Alone (2015)

हॉरर और थ्रिल से भरपूर फिल्म 'अलोन' (Alone) में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर लीड रोल में हैं. इस फिल्म का निर्देशन भूषण पटेल ने किया है. इसकी कहानी जुड़वां बहनों, संजना और अंजना के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आपस में जुड़ी हुई थीं. लेकिन एक ऑपरेशन के दौरान अंजना की मौत हो जाती है. फिर सालों बाद, जब संजना अपने पति के साथ वापस अपने पुराने घर लौटती है, तो अंजना की आत्मा उन्हें परेशान करने लगती है क्योंकि वो भी उसी आदमी से प्यार करती थी.

Pari (2018)

साल 2018 में आई फिल्म ‘परी’ एक हॉरर मिस्ट्री फिल्म है. इसकी कहानी में अर्नब को जंगल में एक डरी हुई और रहस्यमई लड़की ‘रुखसाना’ मिलती है, जिसे वो अपने घर में पनाह देता है. बाद में पता चलता है कि वो इंसानों और राक्षसों से जुड़ी एक शैतानी तांत्रिक परंपरा का हिस्सा है.

---Advertisement---

Bhoot (2003)

साल 2003 में आई फिल्म ‘भूत’ की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. राम गोपाल वर्मा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुंबई के एक ऐसे फ्लैट में रहने आते हैं, जहां पहले किसी ने आत्महत्या की थी. ऐसे में लड़की पर उस मृत महिला की आत्मा का साया आ जाता है. इसे आप Prime Video, JioHotstar और YouTube पर फ्री में देख सकते हैं.

Tumbbad (2018)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साल 2018 में आई फिल्म तुब्बाड़ का है. इस फिल्म की कहानी एक गांव में छिपे ‘हस्तार’ के सोने के खजाने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे पाने के लिए विनायक राव नाम एक व्यक्ति अपनी जान जोखिम में डालता है. धीरे-धीरे उसका लालच बढ़ता ही जाता है और अंत में वही उसके विनाश का कारण बनता है. इस फिल्म को आप Prime Video पर देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Sep 30, 2026 06:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola