Wednesday, 30 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Starcast Fees: अजय देवगन ने फीस में सबको छोड़ा पीछे, तब्बू-श्रिया सरन से लेकर जयदीप अहलावत तक जानें किसे मिली कितनी रकम?

'दृश्यम 3' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता है. फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने आ रही है, ऐसे में स्टारकास्ट की फीस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है., जो हैरान करने वाला है.

Drishyam 3
'दृश्यम 3' स्टारकास्ट फीस

Drishyam 3 Starcast Fees: अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. विजय सलगांवकर एक बार फिर अपने परिवार को बचाने के लिए क्या चाल चलने वाला है, इसका खुलासा फिल्म में होगा. 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को फ्रेंचाइजी की आखिरी कड़ी बताया जा रहा है. फिल्म की कहानी के साथ-साथ अब इसकी स्टारकास्ट की फीस भी चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में अजय देवगन ने बाकी कलाकारों के मुकाबले सबसे ज्यादा फीस ली है.

अजय देवगन की फीस सबसे ज्यादा

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी में विजय सलगांवकर का किरदार निभाकर अजय देवगन ने खूब तारीफ बटोरी है. अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भी वह अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय को 18 से 22 करोड़ रुपये फीस मिलने की चर्चा है. यानी स्टारकास्ट में उनकी फीस सबसे ज्यादा बताई जा रही है.

---विज्ञापन---

तब्बू और श्रिया सरन को कितने मिले?

फिल्म में तब्बू एक बार फिर मीरा देशमुख के किरदार में दिखाई देंगी. पिछले दोनों पार्ट्स में अजय और तब्बू के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तब्बू को ‘दृश्यम 3’ के लिए करीब 2.5 से 3.5 करोड़ रुपये मिलने की बात कही जा रही है.

श्रिया सरन और इशिता दत्ता की कितनी फीस?

वहीं. अजय की पत्नी नंदिनी सलगांवकर का किरदार निभाने वाली श्रिया सरन भी तीसरे पार्ट में वापसी कर रही हैं. कथित तौर पर उनकी फीस 1 से 1.5 करोड़ रुपये के बीच है. विजय और नंदिनी की बेटी अंजू के रोल में नजर आने वाली इशिता दत्ता को करीब 50 से 80 लाख रुपये मिलने की चर्चा है.

---विज्ञापन---

जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की फीस पर सस्पेंस

‘दृश्यम 3’ में इस बार जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की भी एंट्री हुई है. जयदीप राजवीर सिंह तोमर और प्रकाश राज इंद्रजीत शेट्टी के किरदार में नजर आएंगे. हालांकि, दोनों एक्टर्स की फीस को लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, रजत कपूर फिल्म में महेश देशमुख का किरदार निभा रहे हैं. रिपोर्ट्स में उनकी फीस करीब 40 से 70 लाख रुपये बताई गई है.

पहले दिन कमाई का भी अनुमान

‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग को लेकर भी काफी चर्चा है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पहले दिन करीब 40 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. हालांकि, असली आंकड़े रिलीज के बाद ही सामने आएंगे.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 30, 2026 07:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola