Wednesday, 30 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Nayyi Naveli Trailer: भाभी डायन है? नई नवेली बनकर आईं यामी गौतम, शादी के बाद घर में मचा ऐसा बवाल कि मच गया घमासान

Nayyi Navelli Trailer: यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जिसमें यामी एक नई बहू के किरदार में नजर आ रही हैं, लेकिन इस घर में सबकुछ उतना सामान्य नहीं है, जितना पहली नजर में दिखाई देता है.

Nayyi Navelli
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज

Nayyi Navelli Trailer: यामी गौतम एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने बड़े पर्दे पर लौट रही हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘नई नवेली’ जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. जिसका मेकर्स ने जबरदस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया है. जिसने फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना और बढ़ा दी है, क्योंकि फिल्म में यामी एक नई बहू के किरदार में नजर आ रही हैं, लेकिन इस घर में सब उतना नॉर्मल नहीं दिख है, जितना एक दुल्हन के आने पर नजर आता है. यहां कुछ और समझ आ रहा है, जो दर्शकों को चौंकाने वाला है.

नई बहू की एंट्री और शुरू हुआ खेल

‘नई नवेली’ की कहानी मेरठ की पृष्ठभूमि पर आधारित है. ट्रेलर की शुरुआत एक आम भारतीय परिवार और घर में आई नई बहू से होती है. शादी के बाद घर में रस्में, रिश्तेदारों की नोक-झोंक और परिवार के अलग-अलग सदस्यों की अतरंगी हरकतें देखने को मिलती हैं. शुरुआत में कहानी एक हल्की-फुल्की फैमिली कॉमेडी जैसी लगती है, लेकिन कुछ ही देर में मामला रहस्य की ओर मुड़ जाता है.

---विज्ञापन---

क्या है यामी का किरदार?

यामी गौतम फिल्म में मोहिनी का किरदार निभा रही हैं. मोहिनी की एंट्री के बाद परिवार में कई ऐसी घटनाएं होने लगती हैं, जिनका जवाब किसी के पास नहीं है. धीरे-धीरे सवाल उठने लगता है कि आखिर नई बहू के साथ ऐसा क्या राज जुड़ा है?

क्या सच में ‘भाभी डायन’ है?

फिल्म के ट्रेलर का सबसे दिलचस्प हिस्सा यही सवाल है. क्या घर की नई बहू सच में डायन है? परिवार के बीच यह रहस्य कहानी को आगे बढ़ाता है. हालांकि, ट्रेलर से इतना साफ है कि मेकर्स ने कहानी को सिर्फ डायन और डर तक सीमित नहीं रखा है.

फिल्म की कहानी

‘नई नवेली’ में कॉमेडी के साथ रहस्य, फैंटेसी और एक्शन का भी तड़का देखने को मिलेगा. जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है. कहानी में नए ट्विस्ट दिखाई देते हैं. यामी का किरदार भी कई अलग-अलग रंग दिखाता नजर आता है. ऐसे में अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि फिल्म में मोहिनी का असली राज क्या है.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी ‘नई नवेली’?

फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है. इसकी कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है. फिल्म के निर्माता आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा हैं. जबकि इसका संगीत जी.वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है. यामी गौतम की यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ट्रेलर ने फिल्म की कहानी को लेकर सस्पेंस जरूर बढ़ा दिया है. अब देखना होगा कि थिएटर में नई बहू की कहानी दर्शकों को कितना एंटरटेन करती है.

First published on: Sep 30, 2026 07:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola