Thursday, 17 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Maharaja से लाख अच्छी हैं ये 5 थ्रिलर फिल्में, सस्पेंस भरा क्लाइमैक्स देख रह जाएंगे हैरान

Best Suspense Thriller: विजय सेतुपति स्टारर फिल्म ‘महाराजा’ ने दर्शकों के बीच खूब चर्चा बटोरी और अब इस फिल्म का हॉलीवुड रीमेक भी बनने जा रहा है. हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर सुधन सुंदरम ने बताया कि इंटरनेशनल स्तर पर, खासकर चीन में फिल्म के शानदार प्रदर्शन के बाद एक हॉलीवुड एजेंसी ने इसके रीमेक राइट्स के लिए मेकर्स से संपर्क किया है. उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल तक इसपर काम भी शुरू हो जाएगा.

Best Suspense Thriller: अगर आपको ‘महाराजा’ जैसी शानदार सस्पेंस और दिमाग घुमा देने वाले ट्विस्ट वाली फिल्में पसंद हैं, तो आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 धांसू क्राइम थ्रिलर मूवीज लेकर आए हैं. ये फिल्में आपको आखिरी मिनट तक स्क्रीन से बांधे रखती हैं. महाराजा की तरह इन फिल्मों में भी दिमाग घुमा देने वाला सस्पेंस और ट्विस्ट देखने को मिलता है. चलिए फिल्मों के बारे में जानते हैं.

Gargi

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘Gargi’ का नाम है. इस फिल्म की कहानी एक स्कूल टीचर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी उस वक्त पूरी तरह बदल जाती है जब उसके 60 साल के पिता पर 9 साल की बच्ची के गैंगरेप का आरोप लगता है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है. ऐसे में गार्गी अपने पिता की बेगुनाही साबित करने की कोशिश में जुट जाती है. इस फिल्म को आप SonyLiv पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

Drishyam

अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘Drishyam’ की कहानी एक केबल टीवी ऑपरेटर विजय और उसके परिवार की कहानी है, जो अचानक एक हत्या के मामले में फंस जाते हैं. परिवार की बेटी एक ऐसे शख्स की गलती से हत्या कर देती है, जो उसे ब्लैकमेल कर रहा होता है. ऐसे में विजय किसी भी हालत में पुलिस और कानून से अपने परिवार को बचाता है. इसकी पूरी कहानी आप JioHotstar पर देख सकते हैं.

Haseen Dillruba

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म ‘Haseen Dillruba’ में रानी नाम की दिल्ली की लड़की की शादी छोटे शहर के इंजीनियर ऋषु से होती है. दोनों अपनी शादी से खुश नहीं हैं. आगे कहानी में ऋषु का कजिन नील उनकी जिंदगी में आता है और रानी उसकी ओर आकर्षित होने लगती है. इस फिल्म का क्लाइमैक्स धमाकेदार है.

---Advertisement---

Super Deluxe

Aha और Apple TV पर मौजूद तमिल फिल्म ‘Super Deluxe’ चार अलग-अलग कहानियों को एक साथ लेकर चलती है, जिनका आपस में जुड़ाव धीरे-धीरे सामने आता है. फिल्म में शिल्पा नाम की एक ट्रांसजेंडर महिला की कहानी है, जो अपने परिवार से जुड़े संघर्षों का सामना करती है. इसके साथ ही कुछ किशोरों को एक चौंकाने वाला पोर्न वीडियो मिलता है. दूसरी कहानी में एक कपल एक लाश को छिपाने की कोशिश करता है, साथ ही एक फेथ हीलर भी अपने जीवन और विश्वास से जुड़े संकट से गुजरता है. अलग-अलग किरदारों और घटनाओं के जरिए फिल्म कई तरह की भावनाओं और परिस्थितियों को सामने लाती है. इन सभी का कनेक्शन जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.

Andhadhun

ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर मौजूद फिल्म ‘Andhadhun’ में आकाश नाम का एक पियानो प्लेयर है, जो खुद को अंधा बताकर लोगों को यकीन दिलाता है कि वो देख नहीं सकता. वहीं एक दिन आकाश गलती से एक मर्डर केस में उलझ जाता है. इसके बाद फिल्म की कहानी में जबरदस्त सस्पेंस और ट्विस्ट देखने को मिलता है.

---Advertisement---
First published on: Sep 17, 2026 07:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola