---विज्ञापन---
Netflix पर मौजूद 5 सबसे धमाकेदार सस्पेंस-थ्रिलर, कहानी देख घूम जाएगा माथा
Suspense Thrillers: अगर आप भी सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर फिल्में पसंद करते हैं, तो ये लिस्ट खासकर आपके लिए हैं. लिस्ट में शामिल इन पांचों फिल्मों की कहानी कुछ ऐसी है, जो शुरू से लेकर अंत तक आपको स्क्रीन छोड़ने नहीं देंगी.
Suspense Thrillers: आज हम आपके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद 5 सबसे शानदार सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं. नेटफ्लिक्स पर मौजूद इन पांचों सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों की काहनी देखकर आप हैरान रह जाएंगे. आइए जानते हैं.
Jaane Jaan
लिस्ट में पहला नाम करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘जाने जान’ का है. मिस्ट्री और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी माया डिसूजा (करीना कपूर खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी तारा के साथ कलिम्पोंग में एक कैफे चलाती है और शांति से जी रही है. उसकी जिंदगी में मोड़ तब आता है जब उसका पुराना और प्रताड़ित करने वाला पति अजीत (सौरभ सचदेवा) उसे ढूंढते हुए वहां पहुंच जाता है. एक हाथापाई में अजीत की मौत हो जाती है. फिल्म में करीना कपूर के साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी लीड रोल में हैं.
Anek
इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं. इसकी कहानी एक ऐसे ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नार्थ-ईस्ट इंडिया में शांति वार्ता संभालने के लिए वहा जाता है. वहां जाकर वो मुक्केबाज एडो से मिलता है, जो नस्लीय दुर्व्यवहार करती है, फिर भी देश के लिए स्वर्ण पदक लाने का सपना देखती है.
Phir Aayi Hasseen Dillruba
नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म फिर आई दिलरुबा एक जबरदस्त रोमांटिक थ्रिलर फिल्म हैं. इस फिल्म में तापसी पन्नू, सनी कौशल और विक्रांत मेसी मैन रोल में हैं. फिल्म की कहानी रानी और रिशु नाम के कपल के आस-पास घूमती है, जो आगरा में पुलिस को चकमा देते हुए साथ में भागने का प्लान बनाते है. लेकिन जब उन दोनों के प्लान फेल हो जाते हैं, तब रानी अपने एक सीधे-सादे चाहने वाले लड़के को अपने जाल में फंसाती है.
Irul
‘इरुल’ साउथ सिनेमा एक शानदार मिस्ट्री हॉरर थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में एलेक्स और अर्चना कहीं जाते हैं लेकिन जाते हुए उनकी कार खराब हो जाती है और वो पास के एक घर में रुकते हैं. इस घर में अजीब-अजीब घटनाएं होती हैं.
Sector 36
सेक्टर 36 एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें विक्रांत मेस्सी लीड रोल में हैं. इसकी कहानी एक अजीब तरह के आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बच्चों को बुरी तरह मार डालता है. ये फिल्म सच्ची घटना से प्रेरित है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.