Sunday, 18 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर आते ही नंबर-1 बनी ये थ्रिलर फिल्म, IMDB पर मिली है शानदार रेटिंग

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही तमिल थ्रिलर फिल्म 'एन्ना विलई' नंबर-1 बन गई है. एक गरीब मछुआरे की ईमानदारी और खिसियाई पुलिस की कहानी पर बनी इस फिल्म को IMDb पर 7.8 की धांसू रेटिंग मिली है.

Netflix Trending Movie Enna Vilai
Netflix Trending Movie Enna Vilai

Netflix Trending Movie: साउथ सिनेमा के मेकर्स हमेशा से अपनी हटके और धमाकेदार कहानियों के लिए जाने जाते हैं, और इस बार नेटफ्लिक्स (Netflix) पर एक ऐसी तमिल थ्रिलर फिल्म ने तहलका मचा दिया है, जिसने आते ही सीधे नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है. इस फिल्म का नाम ‘एन्ना विलई’ (Enna Vilai) है, जो एक गरीब मछुआरे की ईमानदारी और सिस्टम की साजिश की एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी है, जिसे IMDb पर 7.8 की शानदार रेटिंग मिली है. इंटरनेट पर इस वक्त इसी सस्पेंस-थ्रिलर की चर्चा है.

गरीब मछुआरे तवासी की कहानी

फिल्म की कहानी तवासी मुथू नाम के एक गरीब मछुआरे की है, जिसकी एक पत्नी पलामा, दो छोटे बच्चे और एक बहन है. तवासी समंदर में चुंबक डालकर फेंके हुए पैसे बीनकर अपने परिवार का पेट पालता है और अपनी बहन की शादी के लिए पैसे जोड़ रहा है, जबकि उसकी पत्नी फूल बेचती है.

---विज्ञापन---

एक चमचमाता पेंडेंट और पुलिस की बेईमानी

समुंदर से सफाई के दौरान तवासी को एक चमचमाता सोने का पेंडेंट मिलता है. ईमानदारी दिखाते हुए वह इसे पुलिस अधिकारी वर्धराजन को सौंप देता है. लेकिन लालची पुलिसवाला उसमें से एक नगीना निकालकर अपने पास रख लेता है, जिसकी असल कीमत करोड़ों में आंकी जाती है.

ईमानदारी की सजा और तवासी पर झूठा इल्जाम

जब तवासी को पता चलता है कि पेंडेंट असली है और वह दोबारा पुलिस के पास जाता है, तो अपनी चोरी छिपाने के लिए भ्रष्ट पुलिसवाला तवासी पर ही मंदिर से चोरी करने का झूठा इल्जाम मढ़ देता है और उसके खिलाफ केस दर्ज करवा देता है.

---विज्ञापन---

वकील कंचन की कानूनी जंग और बढ़ता ड्रामा

बिना कोई केस लड़े कंचन नामक महिला वकील तवासी का केस अपने हाथ में लेती है. कोर्ट में पुलिस के सारे झूठ बेनकाब हो जाते हैं, लेकिन मामला तब और गंभीर हो जाता है जब तवासी के मासूम बेटे को स्कूल में ‘चोर का बेटा’ कहकर प्रताड़ित किया जाता है और वह सुसाइड की कोशिश तक कर बैठता है.

क्लाइमैक्स में ऐसे आया सच सामने

मीडिया में मामला तूल पकड़ने के बाद अंत में वैष्णवी नाम की एक एक्ट्रेस सामने आती है और खुलासा करती है कि वह पेंडेंट उसी का है, जिसे वह अपने पति की याद में समंदर में बहा आई थी. सच सामने आने के बाद तवासी पर लगा चोरी का कलंक धुल जाता है और उसे उसका हक मिल जाता है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 18, 2026 07:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो