Sunday, 18 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग, कई लोग घायल; लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Tiger Shroff Firing Incident: मुंबई के जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई हैं. गनीमत यह रही कि टाइगर इस हमले में पूरी तरह से सेफ हैं, लेकिन लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा इस हमले की जिम्मेदारी लेने से मामला बेहद गंभीर हो गया है.

Tiger Shroff Firing Incident
Tiger Shroff Firing Incident

Tiger Shroff Firing Incident: बॉलीवुड से इस वक्त की सबसे बड़ी, खौफनाक और हिला देने वाली खबर सामने आ रही है. मुंबई के पॉश इलाके जुहू (Juhu) में स्थित पुष्पा पार्क के पास बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर जानलेवा फायरिंग की गई है. इस सनसनीखेज हमले की जिम्मेदारी सीधे तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Group) ने ली है, जिसके बाद से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और सुरक्षा एजेंसियों में भारी हड़कंप मच गया है.

3 बाइक सवार हमलावरों ने की 5 राउंड फायरिंग

जुहू के पुष्पा पार्क इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब तीन अज्ञात हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और ताबड़तोड़ करीब 5 राउंड फायरिंग कर दी. सामने आए वीडियो में कार के निकलते ही फैंस की भीड़ और उसके बाद गोलियों की आवाज से भगदड़ मचती साफ नजर आ रही है.

---विज्ञापन---

मुंबई पुलिस का कन्फर्मेशन- टाइगर बिल्कुल सेफ’

इस खतरनाक घटना के बाद एएनआई (ANI) के हवाले से मुंबई पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि इस गोलीबारी की घटना में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बचे हैं और पूरी तरह से सुरक्षित हैं. उन्हें किसी भी तरह की चोट नहीं आई है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

मामले को और खतरनाक बनाते हुए लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की तरफ से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की गई है. अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम से शेयर किए गए इस पोस्ट में लिखा गया है कि टाइगर को पहले समझाया गया था लेकिन वह नहीं माने, और साथ ही चेतावनी दी गई है कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेगा या उनकी बात नहीं सुनेगा, अगला नंबर उसी का होगा.

---विज्ञापन---

पार्क में मची भगदड़ और बच्चों की मौजूदगी

घटना के वक्त पार्क में बच्चों की संख्या काफी ज्यादा थी और कई लोग इवनिंग वॉक के लिए भी वहां मौजूद थे. इस अचानक हुई फायरिंग से वहां भयानक भगदड़ मच गई और कई लोगों के घायल होने की शुरुआती जानकारियां भी सामने आई हैं.

रोहित शेट्टी के घर के पास की है घटना

यह सनसनीखेज वारदात जुहू पुलिस स्टेशन के बेहद नजदीक और डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर से महज 300-400 मीटर की दूरी पर हुई है, जहां पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. फिलहाल पुलिस ने पूरे एरिया को सील कर दिया है और ताबड़तोड़ जांच में जुटी है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 18, 2026 08:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो