Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

The 50: अपने आगे Manisha Rani को भी कुछ नहीं समझती Bigg Boss की ये हसीना, कर दिया पहचानने से भी मना

The 50 Contestant Bebika Dhurve ON Manisha Rani:'बिग बॉस ओटीटी 2' से घर-घर में फेमस हुई एक्ट्रेस मनीषा रानी एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं. इन दिनों अपने पॉडकास्ट के लिए खूब चर्चा बटोर रही मनीषा रानी इस बार अपनी एक पुरानी राइवल की वजह से खबरों में आई हैं. चलिए आपको बताते हैं कि ये राइवल कौन हैं और उन्होंने मनीषा के लिए क्या कुछ कहा है.

The 50 Contestant Bebika Dhurve ON Manisha Rani:'बिग बॉस ओटीटी 2' से घर-घर में फेमस हुई एक्ट्रेस मनीषा रानी एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं. इन दिनों अपने पॉडकास्ट के लिए खूब चर्चा बटोर रही मनीषा रानी इस बार अपनी एक पुरानी राइवल की वजह से खबरों में आई हैं. चलिए आपको बताते हैं कि ये राइवल कौन हैं और उन्होंने मनीषा के लिए क्या कुछ कहा है.

मनीषा रानी की ये राइवल कोई नहीं बल्कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' में उनकी को-कंटेस्टेंट रही बेबिका ध्रुव हैं. हाल ही में 'बिग बॉस' की इस हसीना ने एक इंटरव्यू में बड़े खुलासे किए और मनीषा रानी को जमकर लताड़ा है.

---Advertisement---

'बिग बॉस ओटीटी 2' में मनीषा रानी को रोने पर मजबूर करने वाली बेबिका जल्द ही टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो 'द 50' में नजर आने वाली है. इंटरव्यू में जब उनसे मनीषा रानी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि वह मनीषा रानी को नहीं जानती है.

बेबिका कहती हैं कि मनीषा रानी का किसी शो या फिर उनकी जिंदगी में कोई जगह नहीं है. वो पूरी तरह से भूल चुकी है कि मनीषा रानी कौन हैं और उन्हें मिली थी.

---Advertisement---

बेबिका ने तो यहां तक भी कहा कि उन्हें 'बिग बॉस' से जुड़ी कोई भी बात या घटना अब बिल्कुल भी याद नहीं है. उनके दिमाग से 'बिग बॉस' की सारी यादें गायब हो चुकी हैं. फिलहाल वो सिर्फ काम पर और खुद पर ध्यान दे रही हैं.

वहीं, बेबिका धुर्वे से जब एल्विश के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बिना नाम लिए कहा, 'वो दुबई में बैन है और अगर उनके दोस्त भी चाहते हैं कि वो लोग भी बैन हो जाएं तो जो चाहें कर सकते हैं.

---Advertisement---

बेबिका धुर्वे ने आगे कहा, 'मेरा दुबई का वकील बोलेगा यहां का नहीं. पहले से ही एल्विश दुबई में बैन है. वो ऐसी हरकतें कर चुका है, उसकी एंट्री बैन है.'

First published on: Feb 01, 2026 12:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola