Tuesday, 16 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Family Man के लिए मनोज बाजपेयी नहीं थे पहली पसंद, सीजन 4 को लेकर आया बड़ा अपडेट

---विज्ञापन---

Not Manoj Bajpayee This Actor First Choice For The Family Man:बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी को हमेशा अपनी एक्टिंग के लिए तारीफ बटोरते रहते हैं. उन्होंने अपने सालों के एक्टिंग करियर में कई आइकॉनिक किरदार निभाए हैं. लेकिन, लोगों के बीच उन्हें पॉपुलैरिटी सीरीज 'द फैमिली मैन' के श्रीकांत तिवारी ने दिलाई. उनकी ये सीरीज दशक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय स्ट्रीमिंग सीरीज में बन गई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'द फैमिली मैन' के लिए मनोज बाजपेयी मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे? इसकी कहानी किसी और सुपरस्टार के लिए लिखी गई थी. चलिए आपको ये पूरा किस्सा समझाते हैं.

इस सुपरस्टार के लिए लिखी गई थी कहानी

'द फैमिली मैन' के मेकर्स राज निदिमोरू और कृष्णा डीके ने इस सीरीज की कहानी तेलुगु मेगास्टार चिरंजीवी को ध्यान में रखकर लिखी थी. इस बात का खुलासा खुद सीरीज के डायरेक्टर राज निदिमोरू ने किया है.

---Advertisement---

ये एक्टर था मेकर्स की पहली पसंद

आइडल ब्रेन जीवी को दिए एक इंटरव्यू में राज निदिमोरु ने बताया कि 'द फैमिली मैन' के लिए मेगास्टार चिरंजीवी उनकी पहली पसंद थे और इस प्रोजेक्ट को एक फीचर फिल्म बनाना चाहते थें.

फिल्म बनाने की थी प्लानिंग

राज निदिमोरु ने कहा, 'द फैमिली मैन के लिए चिरंजीवी हमारी पहली पसंद थे. हमने शुरुआत में उन्हीं को ध्यान में रखकर कहानी लिखी थी और इसे एक फीचर फिल्म बनाने की प्लानिंग की थी. हालांकि, कुछ रिजन्स की वजह से फिल्म का ये प्रोजेक्ट बाद में एक वेब सीरीज में बदल गया.'

---Advertisement---

सीजन 3 का क्लाइमेक्स

इस दौरान राज निदिमोरु ने 'द फैमिली मैन' के सीजन 3 के क्लाइमेक्स के पीछे के विजन पर खुलकर बात की. इसके साथ ही सीजन 4 को लेकर एक बड़ा अपेडट भी दिया.

सीजन 4 पर आया बड़ा अपडेट

राज निदिमोरु ने कहा, 'हमारे पास एक बड़ी प्लानिंग है और ये बीच में एक ठहराव जैसा था. सीजन 4 की स्क्रिप्टिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है और क्रिएटर्स ने इस बार कम समय में काम पूरा करने का हिंट भी दिया है.' जब पूछा गया, 'क्या सीज़न 4 जल्दी आएगा?' तब उन्होंने कहा, 'लगता है हमें जल्दी ही लाना पड़ेगा.'

---Advertisement---
First published on: Jun 15, 2026 11:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola