Friday, 28 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Prime Video पर आते ही तहलका मचा रही 2 घंटे 11 मिनट की ये नई फिल्म, क्लाइमेक्स देख पकड़ लेंगे माथा

Prime Video New Crime Thrillers Movie: ओटीटी पर हाल ही में एक ऐसी क्राइम थ्रिलर फिल्म आई है, जिसकी कहानी आपको आखिर तक से फिल्म से बांधे रखेगी.

Prime Video New Crime Thrillers Movie: अगर आप भी ओटीटी पर ऐसी क्राइम थ्रिलर फिल्म या सीरीज की तलाश कर रहे हैं, जो आपके दिमाग को पूरी तरह से हिला कर रख दे. आपको ये जानकर खुशी होगी कि आपकी ये तलाश अब खत्म हो गई हैं क्योंकि हमारे पास आपके लिए एक बेहरीन क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी बिल्कुल नई है, जो आपको आखिर तक फिल्म से बांधे रखेगी. इस फिल्म में आपको मर्डर मिस्ट्री से लेकर जबदस्त पुलिस इंवेस्टिगेशन देखने को मिलेगी. चलिए आपको इस फिल्म के बारे में विस्तार से बताते हैं.  

क्या है फिल्म का नाम?

हम जिस क्राइम थ्रिलर फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ है. आज यानी 28 अगस्त 2026 को अमाजोन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. फिल्म की कहानी एक महिला पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने बचपन के दोस्त की मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने जुटी हुई है.

---Advertisement---

फिल्म की कहानी क्या है?

फिल्म की कहानी एएसआई बबीता (निमिषा सजययन) के चारों तरफ घूमती है, जिसे पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों से लेकर उसके पति शरद (अंशुमन पुष्कर) तक सभी बेबी कहते हैं।. बबीता के करियर में एक बड़ा मोड़ तब आता है जब उसे बिना किसी गलती के सस्पेंड कर दिया जाता है

जबरदस्त मर्डर मिस्ट्री

इस बीच वो अपनी भाभी की गोद भराई के लिए अपने गृहनगर लौटती है, जहां उसका सामना अपने बचपन के दोस्त बंसी (बरुण सोबती) की मौत से होता है, जो मामला एक चिंता से शुरू होता है, लेकिन जल्द ही एक मर्डर मिस्ट्री में बदल जाता है. बेबी इस केस की छानबीन करने लगती हैं, जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, नए-नए राज खुलते हैं.

---Advertisement---

आते ही छाई फिल्म

अंबिएका पंडित के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का क्लाइमेक्स आप आखिर तक प्रेडिक्ट नहीं कर सकते. निमिषा सजययन, बरुण सोबती, अंशुमन पुष्कर की 2 घंटे 11 मिनट की ये फिल्म रिलीज होते ही प्राइम वीडियो के टॉप 10 ट्रेंड में शामिल हो गई है.  

First published on: Aug 28, 2026 07:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola