Toxic Box office Collection Day 3: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की बहुचर्चित फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बनी हुई है. 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग के बाद दूसरे दिन कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन तीसरे दिन रक्षाबंधन की छुट्टी का फायदा फिल्म को मिलता दिख रहा है. शुक्रवार को तीसरे दिन फिल्म की कमाई में फिर से सुधार देखने को मिला है. नेगेटिव रिव्यूज के बावजूद यश की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रच दिया है.
रक्षाबंधन की छुट्टी का मिला फायदा
शुक्रवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व की छुट्टी का सीधा असर ‘टॉक्सिक’ के कलेक्शन पर देखने को मिला. फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ उमड़ी और शाम तक सिनेमाघरों में लगभग 21.9% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. त्यौहार के माहौल ने फिल्म की डूबती कमाई को संभालने में अहम भूमिका निभाई है.
दो दिनों में की थी 137 करोड़ कमाई
सैकनिल्क (Sacnilk) के आंकड़ों के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने अपने पहले दिन धमाकेदार शुरुआत करते हुए 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. हालांकि, खराब माउथ पब्लिसिटी और नेगेटिव रिव्यूज के चलते दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 64% की बड़ी गिरावट आई और यह महज 37.65 करोड़ रुपये ही समेट सकी. दो दिनों में कुल कलेक्शन 137.75 करोड़ रुपये रहा था.
तीसरे दिन की कुल कमाई
तीसरे दिन यानी शुक्रवार को शाम 7 बजे तक फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर 16.77 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस कर लिया था. इस कलेक्शन के साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कारोबार 155.52 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है. वीकेंड पर इसके कलेक्शन में और बड़ा उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है.
यश ने बनाया यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड
फिल्म भले ही समीक्षकों को खास पसंद न आई हो, लेकिन इसके जरिए यश ने बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है. ‘केजीएफ 2’ के बाद ‘टॉक्सिक’ यश की लगातार दूसरी ऐसी फिल्म बन गई है जिसने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये से अधिक की ओपनिंग ली है. इस उपलब्धि के साथ यश भारतीय सिनेमा के पहले ऐसे एक्टर बन गए हैं जिनकी दो फिल्मों ने 100 करोड़ की ओपनिंग दर्ज की है.
4 साल बाद किया धमाकेदार कमबैक
आपको बता दें कि सुपरस्टार यश ने ‘केजीएफ चैप्टर 2’ की अपार सफलता के पूरे 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. उनके फैंस लंबे समय से उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे. नेगेटिव रिव्यूज के बावजूद यश का स्टारडम और क्रेज दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने में कामयाब साबित हो रहा है.