Hrithik Roshan Son Hrehaan Roshan Music Debut Song Released: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के बड़े बेटे हरेहान रोशन ने रोशन परिवार की संगीत विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उठा ली है. दरअसल, हरेहान रोशन ने मनोरंजन जगत में अपना पहला कदम रख लिया है. हरेहान ने म्यूजिक इंडस्ट्री में एंट्री मारी है. उन्होंने किसी बॉलीवुड फिल्म या म्यूजिक वीडियो से नहीं, बल्कि एक इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट के तौर पर अपना डेब्यू किया है. रक्षाबंधन के खास मौके पर हरेहान ने अपना पहला गाना ‘दिस हेवनली प्लेस’ रिलीज किया है. गाना रिलीज होते ही पूरे रोशन परिवार ने हरेहान को बधाइयां दी हैं. चलिए जानते हैं कि किसने क्या कहा.
गिटार उठाते ही मचाया धमाल
हरेहान रोशन ने अपना पहला गाना ‘दिस हेवनली प्लेस’ अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। हरेहान ने इस गाने को गाने के साथ-साथ कंपोज भी किया है. इसके अलावा, उन्होंने इसके लिरिक्स भी लिखे हैं और गिटारिस्ट की भूमिका भी निभाई है. हरेहान के इस गाने का निर्माण सूडान ने किया है, जबकि अंकुर तिवारी ने ए एंड आर (A&R) के तौर पर काम किया है. इस गाने के वीडियो में हरेहान रोशन का सादगी भरा अंदाज देखने को मिला है. इसमें ब्लैक एंड व्हाइट बैकग्राउंड के साथ एकॉस्टिक सेटअप का इस्तेमाल किया गया है, जिससे सारा ध्यान उनकी आवाज पर केंद्रित रहता है. गाने में हरेहान गिटार बजाते हुए भी नजर आ रहे हैं.

रोशन परिवार ने हरेहान पर लुटाया प्यार
गाना रिलीज होते ही पूरे रोशन परिवार ने हरेहान पर जमकर प्यार लुटाया। ऋतिक रोशन ने अपने बेटे के गाने का एक वीडियो शेयर किया और उसके टैलेंट पर भरोसा जताया। उन्होंने लिखा, ‘रे, तुम जन्म से ही एक खास समझ लेकर आए हो: मुझे इस पर पूरा भरोसा है। यही मुझे निडर बनाता है.’ वहीं, हरेहान की मां सुजैन खान ने भी अपने बेटे की जमकर तारीफ की और लिखा, ‘मैं बहुत इमोशनल हूं, तुम्हें बहुत प्यार करती हूं.’नइसके अलावा, ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी हरेहान को उनके म्यूजिक डेब्यू के लिए बधाई दी. सबा ने लिखा, ‘बहुत ही खूबसूरत रे. मुझे तुम पर बहुत गर्व है.’