Friday, 28 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

बहनों पर जान छिड़कते हैं यह बॉलीवुड स्टार्स, एक ने तो बहन को बताया अपना सपोर्ट सिस्टम

Bollywood Stars Strong Bond With Sisters: बॉलीवुड के ये हीरो अपनी बहनों के सामने बिल्कुल अलग नजर आते हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Aug 28, 2026 19:38
Share :

Bollywood Stars Strong Bond With Sisters: बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं जो बड़े पर्दे पर हीरो बनकर लाखों दिलों पर राज करते हैं, लेकिन असल जिंदगी में अपनी बहनों के सामने बिल्कुल अलग नजर आते हैं. इन स्टार्स अपनी बहनों के लिए प्यार बिल्कुल रियल है. कोई अपनी बहन को अपना सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम मानता है तो कोई उसके साथ दोस्ती जैसा रिश्ता शेयर करता है. इस रक्षाबंधन पर नजर डालते हैं उन बॉलीवुड भाइयों पर जिनके लिए उनकी बहनें सिर्फ परिवार का हिस्सा नहीं बल्कि उनकी जिंदगी की खास ताकत है.

सबसे पहले बात करते हैं रणवीर सिंह की जो अपनी बड़ी बहन रतिका भनानी के बेहद करीब हैं और उन्हें अपना सपोर्ट सिस्टम मानते हैं. रणवीर कई मौकों पर बता चुके हैं कि उनकी बहन ने उन्हें हमेशा सपोर्ट किया है. दोनों की बॉन्डिंग में प्यार के साथ-साथ दोस्ती भी साफ दिखाई देती है. रणबीर कपूर और रिधिमा कपूर साहानी के बीच काफी गहरा रिश्ता है. रिधिमा अक्सर अपने भाई की सक्सेस पर गर्व करती नजर आ जाती हैं. सलमान खान का अपनी बहन अलवीरा और अर्पिता से लगाव और प्यार किसी से छुपा नहीं है. खासकर अपनी बहनों अलवीरा खान अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा के साथ उनका रिश्ता बेहद मजबूत है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Aug 28, 2026 07:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola