---विज्ञापन---
OTT की 5 सबसे धांसू साइको थ्रिलर, कहानी देख पकड़ लेंगे माथा
Psycho Thriller: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक से बढ़कर एक साउथ इंडियन साइको-थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं. ये फिल्में कुछ ऐसी होती हैं, जो सीधे आपके दिमाग के साथ खेलती हैं. अगर आप भी दिमाग से खेलने वाली थ्रिलिंग कहानियां पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 सबसे धमाकेदार साइको थ्रिलर फिल्में लेकर आए हैं. ये कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिनकी कहानी देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. चलिए इनके बारे में जानते हैं.
Manichitrathazhu
मलयालम भाषा की इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर को लेकर अबतक कई फिल्में बन चुकी हैं. अक्षय कुमार स्टारर फिल्म भूल भुलैया (2007) और तमिल फिल्म चंद्रमुखी (2005) इसी फिल्म की रीमेक है. फिल्म में हॉरर और थ्रिल का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है. इसकी कहानी आप YouTube पर फ्री में देख सकते हैं.
Athiran
साल 2019 में आई फिल्म ‘अथिरन’ की कहानी देखकर आपका माथा घूम जाएगा. इस फिल्म की कहानी एक डॉक्टर और लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में एक मनोचिकित्सक, डॉ. नायर केरल के दूर-दराज के इलाके में स्थित एक पागलखाने का दौरा करता है. वो एक मरीज, नित्या से मिलता है, जिसे सबसे अलग रखा जाता है, जल्द ही उसे नित्या के अतीत के बारे में पता चलता है. आगे की कहानी में कई बड़े राज सामने आते हैं. इसकी पूरी कहानी आप YouTube पर फ्री में देख सकते हैं.
Forensic
‘फॉरेंसिक’ साल 2022 की एक बेहतरीन साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जो मसूरी की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इसकी कहानी एक पुलिस ऑफिसर (राधिका आप्टे) और एक तेज-तर्रार फॉरेंसिक विशेषज्ञ (विक्रांत मैसी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जन्मदिन पर गायब होने वाली और बाद में मृत मिलने वाली मासूम बच्चियों के एक खूंखार सीरियल किलर को पकड़ने के लिए एक साथ आते हैं. इस फिल्म को आप Zee5 पर देख सकते हैं.
Trance
Prime Video और Aha पर मौजूद इस मलयालम थ्रिलर फिल्म की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. ये एक बेहतरीन साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें फहद फासिल लीड रोल में हैं. फिल्म धर्म, अंधविश्वास और अध्यात्म के नाम पर चलने वाले करोडों के व्यापार का पर्दाफाश करती है.
Level Cross
'Level Cross' साल 2024 की एक शानदार साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है. इसकी कहानी एक अकेले रेलवे गेटकीपर रघु और एक रहस्यमई महिला चैताली के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक वीरान रेगिस्तान में मिलते हैं. जैसे-जैसे वे अपनी कहानियां साझा करते हैं, चौंकाने वाले खुलासे और धोखे की परतें सामने आती हैं. इसकी पूरी कहानी आप Prime Video पर देख सकते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.