Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kalki 2 या Spirit नहीं… दीपिका पादुकोण की इस फिल्म ने काटा था बवाल, इतनी लंबी है एक्ट्रेस के विवादों की लिस्ट

Deepika Padukone Controversy: बॉलीवुड की मस्तानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. दीपिका ने अपने इस खास दिन को फैंस के साथ केक काटकर सेलिब्रेट किया. दीपिका ने अपने अब तक के एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. पिछले कुछ समय से दीपिका अपने 8 घंटे की शिफ्ट और वीकली ऑफ के विवाद को लेकर चर्चा में हैं. हम आपको दीपिका पादुकोण से जुड़े विवादों के बारे में बताने वाले हैं.

Deepika Padukone Controversy: बॉलीवुड की मस्तानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. दीपिका ने अपने इस खास दिन को फैंस के साथ केक काटकर सेलिब्रेट किया. दीपिका ने अपने अब तक के एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. पिछले कुछ समय से दीपिका अपने 8 घंटे की शिफ्ट और वीकली ऑफ के विवाद को लेकर चर्चा में हैं. हम आपको दीपिका पादुकोण से जुड़े विवादों के बारे में बताने वाले हैं.

दीपिका पादुकोण के ताजा विवाद की बात करें तो उन्हें कुछ समय पहले अपनी डिमांड की वजह से फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर होना पड़ा था. उनके वर्किंग ऑवर की डिमांड ने एक नई बहस शुरू कर दी. जहां कुछ लोग दीपिका के पक्ष में हैं, तो कुछ लोग उनके खिलाफ हैं.

---Advertisement---

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने फिल्म 'कल्कि 2' में अपनी फीस को 25 प्रतिशत बढ़ाने की मांग की थी. इसके साथ ही वो 7 घंटे की शिफ्ट में काम करना चाहती थीं. इसके अलावा वो हर जगह अपने 25 लोगों की टीम को ले जाना चाहती थीं, जिसका खर्चा मेकर्स ने उठाने से मना कर दिया और दीपिका इस फिल्म से भी बाहर हो गईं.

फिल्म 'कल्कि 2' या 'स्पिरिट' से भी ज्यादा बड़ा विवाद दीपिका की फिल्म 'पद्मावत' को लेकर हुआ था. फिल्म में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया था, जिसको लेकर कर्णी सेना ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया था. इतना ही नहीं, मूवी की शूटिंग के दौरान भी कर्णी सेना ने खूब बवाल मचाया था. उन्होंने फिल्म के सेट पर तोड़फोड़ की और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को थप्पड़ भी मारा. महीनों विवाद के बाद फिल्म रिलीज हुई और ब्लॉकबस्टर बनी.

---Advertisement---

फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के दौरान भी दीपिका पादुकोण को लेकर एक बड़ी कंट्रोवर्सी शुरू हुई थी, जब दीपिका दिल्ली में छात्रों पर हुए हमले के बाद जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी पहुंची थीं. इसकी वजह से कई लोगों ने उनकी फिल्म 'छपाक' का बायकॉट करना शुरू कर दिया था.

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद शुरू हुए ड्रग्स लिंक विवाद में भी दीपिका पादुकोण का नाम सामने आया था. उनकी साल 2017 की वॉट्सऐप चैट्स को लेकर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें पूछताछ के लिए समन भेजा था.

---Advertisement---

इसके अलावा दीपिका पादुकोण के अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर पर किए गए एक कमेंट पर काफी विवाद हुआ था. दीपिका ने 'कॉफी विद करण' में रणबीर कपूर पर कमेंट करते हुए कहा, उन्हें कंडोम ब्रांड का प्रमोशन करना चाहिए.

First published on: Jan 05, 2026 12:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो