Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘वो मेरे बेडरूम में आकर…’ , आमिर खान को लेकर ये क्या बोल गईं ममता कुलकर्णी, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल

Mamta Kulkarni Big Statement on Aamir Khan: हिंदी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रहीं ममता कुलकर्णी ने सालों पहले ही चकाचौंध फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था और आध्यात्म के रास्ते पर चल पड़ी थीं. पिछले साल ही उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया था. सालों बाद एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी दौर को याद किया और कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. इसी बीच उन्होंने आमिर खान को लेकर एक ऐसी बात कही, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है.

हाल ही में ममता कुलकर्णी ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने उस दौर के फिल्म सेट्स और एक्टर्स के बीच की बॉन्डिंग के बारे में बात की, जब वो खुद फिल्मों में काम किया करती थी.

---Advertisement---

इंटरव्यू में ममता कुलकर्णी ने फिल्म 'बाजी' की शूटिंग के दौरान का किस्सा याद करते हुए आमिर खान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.

ममता कुलकर्णी ने आमिर खान के साथ अपने बॉन्ड पर बात करते हुए कहा कि बाजी' की शूटिंग के दौरान आमिर खान हमेशा अपने लोखंडवाला वाले घर आते थे, उनके बेडरूम में कपड़े बदलते थे.

---Advertisement---

ममता कुलकर्णी ने बताया कि उस समय शूटिंग में आज जैसा भव्य इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं होता था. बहुत कम वैनिटी वैन होती थीं. इसलिए पैक-अप के बाद आमिर उनके किचन में चाय बनाते थे.

ममता ने कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि मैंने आमिर खान के साथ काम किया, शाहरुख खान के साथ काम किया... हमने कभी एक-दूसरे के धर्म को नहीं देखा.

---Advertisement---

ममता ने बताया कि आमिर खान और शाहरुख खान के साथ वर्ल्ड टूर के दौरान, वे हमेशा एक-दूसरे के घरों में बैठते थे, कोई चाय बना रहा होता था, कोई खाना बना रहा होता था.

First published on: Jan 31, 2026 12:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola