Monday, 3 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

JioHotstar पर धमाल मचा रही ये सीरीज, जबरदस्त कॉमेडी के साथ इमोशनल कहानी जीत लेगी दिल

---विज्ञापन---

JioHotstar Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. यहां हाल ही में आई एक सीरीज दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. कुछ दिनों से इस सीरीज की कहानी लगातार टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. वैसे है तो ये तमिल भाषा की सीरीज, लेकीन आप इसे अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं. इसके नए एपिसोड हर शुक्रवार रिलीज होते हैं. आइए जानते हैं.

कौनसी सीरीज?

हम बात कर रहे हैं JioHotstar पर मौजूद सीरीज ‘रिजॉर्ट’ की, जिसके अबतक 84 एपिसोड्स आ चुके हैं. इस सीरीज में विजय कुमार राजेंद्रन लीड रोल में शामिल हैं. इसमें अबेनेया नेथुन, थलाइवासल विजय, अमर कीर्ति और श्री एलंगो कुमारन जैसे साउथ के शानदार कलाकार शामिल हैं.

---Advertisement---

सीरीज की काहनी

इसकी कहानी में वेत्री (विजय कुमार राजेंद्रन) के परिवार पर कर्ज है. इसके लिए वो हाउस हेल्प के तौर पर एक रिजॉर्ट में नौकरी करने लगता है, लेकिन वेत्री का मन उस रिजॉर्ट के किचन में काम करने का है क्योंकि वेत्री अच्छा खाना भी बना लेता है.

क्या वेटरी बन पाएगा शेफ?

रिजॉर्ट के हेड शेफ बहुत ही ज्यादा स्ट्रिक्ट हैं. वो वेत्री को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं. किचन टीम भी वेत्री को परेशान करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है. वहीं एक दिन वेत्री को किचन संभालने का मौका मिलता है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होता है कि अब वेत्री क्या करेगा.

---Advertisement---

हर हफ्ते आते हैं नए एपिसोड

इमोशनल कहानी के साथ ही इस सीरीज में आपको जबरदस्त कॉमेडी और ड्रामा भी देखने को मिलेग. इसमें एक बाप-बेटी वाला एंगल भी शामिल है. बेटी का सपना गाना गाने का है, लेकिन उसके पिता चाहते हैं कि वो एक अच्छी शेफ बने. रिजॉर्ट एक टीवी सीरीज जैसी कहानी है. हर हफ्ते शुक्रवार को इसका एक नया एपिसोड आता है.

IMDb रेटिंग

अगर आप टीवी सीरियल की तरह एक लंबी कहानी देखने के शौकीन हैं, तो ये सीरीज आपको पसंद आएगी. IMDb पर इस सीरीज को 7.7 की शानदार रेटिंग मिली है. ‘रिजॉर्ट’ का पहला एपिसोड 13 मार्च, 2026 को रिलीज हुआ था. ये सीरीज जियो हॉटस्टार ओरिजनल सीरीज है. आप इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Aug 03, 2026 08:41 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola