Khatron Ke Khiladi 15: टीवी पर रोहित शेट्टी का स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ लाइव हो चुका है. शनिवार 1 अगस्त से ये शो JioHotstar और Colors TV पर दिखाया जा रहा है. शो के पहले एपिसोड ने ही तहलका मचा दिया, जिसे देखकर फैन्स हैरान रह गए हैं. इसके पहले एपिसोड में रूबीना दिलैक को मेडिकल इमरजेंसी का सामना करना पड़ा, वहीं गौरव खन्ना को आग के हवाले कर दिया गया. इस बार शो में काफी खतरनाक स्टंट शामिल किए गए हैं.
आग के बीच गौरव खन्ना, जैस्मिन को लगा ‘शॉक’
पॉपुलर टीवी स्टार गौरव खन्ना भी ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का हिस्सा बने हैं. पहला टास्क पूरा न कर पाने के बाद, गौरव खन्ना को यहां आग का सामना करना पड़ा. एक्सपर्ट्स की देखरेख में, गौरव को आग की लपटों के बीच एक खास पॉइंट तक दौड़ने का टास्क दिया गया. इस दौरान, जैस्मीन भसीन को इलेक्ट्रिक शॉक के अपने डर का सामना करना पड़ा. वहीं, ऋत्विक धनजानी को बदलाव के अपने डर का सामना करने के लिए रोहित शेट्टी ने सजा के तौर पर उनकी दाढ़ी ट्रिम कर दी. इसके अलावा शो के पहले एपिसोड में काफी हैरान देने वाली चीजें देखने को मिली.
रुबीना के लिए बुलवानी पड़ी एम्बुलेंस
शो में रूबीना दिलैक को एक पानी से जुड़ा टास्क दिया गया, जिसमें एक्ट्रेस लगभग डूब ही गई थीं. चैलेंज को सफलतापूर्वक पूरा करने के बावजूद, वो तुरंत ही थकान के कारण गिर पड़ीं और उनके लिए तुरंत एम्बुलेंस बुलवानी पड़ी.
खतरों के खिलाड़ी 15
1 अगस्त को शुरू हुए रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे है. इस शो में कई सेलिब्रिटीज साउथ अफ्रीका के केप टाउन में मुश्किल स्टंट करते नजर आएंगे. इस सीजन इसमें गौरव खन्ना, रूबीना दिलैक, शगुन शर्मा, जैस्मीन भसीन, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, हर्ष गुजराल, अविका गोर, रूहानिका धवन, फरहाना भट, ओरहान अवत्रामानी (ओरी) और अर्जुन बिजलानी जैसे कंटेस्टेंट शामिल हैं. टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय भी इस शो का हिंसा बनी हैं. ये शो हर शनिवार और रविवार को कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है, साथ ही इसे ओटीटी प्लटफॉर्म JioHotstar पर भी देखा जा सकता है. अबतक शो के दो एपिसोड आ चुके हैं.