---विज्ञापन---
August Release 2026: ‘टॉक्सिक’ से लेकर ‘आवारापन 2’ तक, अगस्त महीने में तहलका मचाएंगी ये 5 फिल्में
अगस्त 2026 का महीना एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी खास यादगार होने वाला है. इस महीने कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में तहलका मचाने आ रही हैं. एक्शन थ्रिलर से लेकर दिल को छू लेने वाले रोमांटिक ड्रामा से भरपूर फिल्में आपका पूरे महीने मनोरंजन करेंगी. चलिए अगस्त महीने में रिलीज हो रहीं 5 बड़ी फिल्मों के बारे में जानते हैं.
प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी
लिस्ट में पहला नाम अगस्त की शुरुआत में रिलीज हो रही राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' का है. ये फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ये एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें राजकुमार राव ने पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (सरकारी वकील) उज्ज्वल निकम का किरदार निभाया है.
आवारापन 2
साल 2007 में आई एक्शन-रोमांटिक ड्रामा फिल्म आवारापन का सीक्वल आ रहा है, जिसमें इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी लीड रोल में हैं. ये फिल्म भी 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है.
बंटवारा 1947
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले सिनेमाघरों में सनी देओल स्टारर फिल्म 'बंटवारा 1947' रिलीज हो रही है. ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी. 'बंटवारा 1947' एक देशभक्ति फिल्म है. इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है.
टॉक्सिक
अगस्त महीने के आखिरी हफ्ते में सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक रिलीज हो रही है. 26 अगस्त से आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकरे हैं. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी लीड रोल में हैं.
ईठा
श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' के टीजर को बेहद पसंद किया गया था. 28 अगस्त को हे फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म की कहानी लावणी नृत्य कलाकार विठाबाई नारायण गांवकर की है. इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.