Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

विजय- रश्मिका के साथ-साथ इस एक्टर ने भी रचाई शादी, घोड़ी पर बैठा दूल्हा नहीं दिखा किसी राजा से कम, वीडियो वायरल

TV Actor Got Married: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के जश्न ने इस समय पूरे इंटरनेट पर कब्जा कर रखा है. हर तरफ सिर्फ विजय और रश्मिका की शादी की बात हो रही है. लेकिन विजय और रश्मिका के शादी के जश्न के बीच एक और एक्टर ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचाई है. चलिए आपको इस एक्टर और उनकी शादी के बारे में बताते हैं.

TV Actor Got Married: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के जश्न ने इस समय पूरे इंटरनेट पर कब्जा कर रखा है. हर तरफ सिर्फ विजय और रश्मिका की शादी की बात हो रही है. लेकिन विजय और रश्मिका के शादी के जश्न के बीच एक और एक्टर ने अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचाई है. चलिए आपको इस एक्टर और उनकी शादी के बारे में बताते हैं.

दरअसल, फेमस टीवी सिरियल 'परिणीति' के एक्टर अंकुर वर्मा ने भी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लीना वर्मा से शादी कर ली है. एक्टर ने हरियाणा के रोहतक में अपनी शादी की सारी रस्में पूरी की.

---Advertisement---

एक्टर अंकुर वर्मा की शादी और उससे पहले की रस्मों की कई तस्वीरें और वीडियो इस समय इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं. वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे.

एक वीडियो में अंकुर सफेद कलर की शेरवानी पहने हुए राजा की तरह घोड़ी पर बैठकर बारात ले जाते दिखाई दे रहे हैं. वहीं एक दूसरी वीडियो में दुल्हन लीना वर्मा ने लाल लहंगा पहने हुए दिखाई दे रही हैं.

---Advertisement---

एक दूसरे वीडियो में एक्टर अंकुर अपनी दुल्हन लीना के मांग पर सिंदूर भरते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, उनकी शादी में कोई टीवी स्टार शामिल नहीं दिखाई दिया.

अंकुर ने शादी की तस्वीरें शेयर करके ये गुड न्यूज फैंस के साथ बांटी. इसके साथ ही उन्होंने एक कैप्शन लिखा, 'भगवान की कृपा से हम एक हो गए हैं, इस पवित्र पल में जिसे ब्रह्मांड ने देखा है. शिव और शक्ति के सार में, हम एक जीवन शुरू करते हैं, जीवन भर के लिए एक साथ बंधे हुए. 25.02.2026'

---Advertisement---

अंकुर वर्मा और लीना वर्मा की शादी की वीडियो सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में जा जाकर नए जोड़े पर बधाइयां देने लगे, जहां एक यूजर ने लिखा, 'अंकुर सर और उनकी प्यारी पत्नी को बहुत-बहुत बधाई! भगवान का आशीर्वाद उन पर हमेशा बना रहे... हार्दिक शुभकामनाएं!!'

First published on: Feb 27, 2026 11:31 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola