Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

ऐश्वर्या राय की इस बात से नफरत करती हैं ननद श्वेता बच्चन, भाई अभिषेक के लिए भी कही ये बात

ऐश्वर्या राय को लेकर कॉफी विद करण शो में उनकी ननद श्वेता बच्चन ने खुलासा किया था कि उन्हें एक्ट्रेस की किस बात से नफरत है. इस बीच उन्होंने ये भी बताया कि वह ऐश्वर्या की कौन सी बात को टॉलरेट करती हैं.

Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai, Shweta Bachchan
Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai, Shweta Bachchan

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वह अक्सर ही किसी न किसी कारण खबरों में बनी रहती हैं. वहीं, श्वेता तिवारी और ऐश्वर्या राय को लेकर अक्सर ही सोशल मीडिया पर बहस चलती रहती है कि दोनों एक दूसरे को पसंद नहीं करती हैं. इतना ही नहीं एक बार श्वेता बच्चन ने कॉफी विद करण के एक एपिसोड में ऐश्वर्या राय को लेकर बात की थी और बताया था कि उन्हें एक्ट्रेस की किस बात से नफरत है.

ऐश्वर्या कि किस बात से नफरत करती हैं श्वेता बच्चन

दरअसल,श्वेता बच्चन अपने भाई और एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में पहुंची थी. शो के रैपिड फायर राउंड के दौरान करण ने ऐश्वर्या को लेकर श्वेता से सवाल किया. इस दौरान उनसे पूछा गया कि उन्हें ऐश्वर्या की किस चीज को बहुत पसंद करती हैं और किस बात से नफरत है. इसपर ऐश्वर्या ने कहा., “ऐश्वर्या की ये बात बहुत पसंद है कि वह खुद के दम पर आगे बढ़ी हैं और एक शानदार मां है.” वहीं ऐश्वर्या की कौन सी बात श्वेता पसंद नहीं करती हैं. इस सवाल पर उन्होंने कहा, “मुझे इस बात से नफरत है कि वह फोन कॉल्स और मैसेज का जवाब देने में बहुत वक्त लगाती है.”

---विज्ञापन---

इस दौरान श्वेता से पूछा गया कि वह ऐश्वर्या की कौन से बात को टॉलरेट करती हैं. जिस पर उन्होंने कहा, “मैं उनका टाइम मैनेजमेंट टॉलरेट करती हूं.” इस बीच श्वेता से ऐश्वर्या और अभिषेक में से बेस्ट एक्टर चुनने को कहा गया, तो श्वेता ने अभिषेक को बेहतर एक्टर बताया.

अभिषेक के बारे में जानें क्या बोलीं श्वेता

इस बीच श्वेता ने अभिषेक के बारे में भी मजेदार बातें कहीं. उन्होंने बताया कि अभिषेक एक फैमिली मैन हैं. वह अपने परिवार के प्रति बहुत समर्पित हैं. श्वेता ने अभिषेक की उस चीज के बारे में भी बात की, जिससे वह नफरत करती हैं. उन्होंने कहा, “मैं कहां से शुरू करूं? मुझे इस बात से नफरत है कि उन्हें ये लगता है कि उनको सब पता है.”

---विज्ञापन---

ऐश्वर्या राय वर्कफ्रंट

ऐश्वर्या राय के काम को लेकर बात करें तो वह आखिरी बार साल 2023 की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 में नजर आईं थी. इस फिल्म में तृषा कृष्णन, विक्रम जैसे कलाकार नजर आए थे.

यह भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय ने PM Modi के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, सादगी भरे अंदाज ने जीता लोगों का दिल

---विज्ञापन---
First published on: Sep 21, 2026 01:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola