Yeh Prem Mol Liya: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ में महापर्व छठ पूजा को बखूबी पेश किया गया है. आने वाले दिनों में राजश्री प्रोडक्शन भी कुछ ऐसा ही बड़े पर्दे पर पेश करने जा रहा है. दरअसल मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या एक बार फिर अपनी एक पारिवारिक फिल्म के साथ लौट रहे हैं. उनकी अगली फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ जल्द ही रिलीज होनेवाली है और इससे पहले उन्होंने फिल्म का टाइटल ट्रैक जारी कर दिया है, जिसमें धूमधाम से मनाए जाने वाले पर्व छठी मैया की पूजा की भी खास झलक है.
‘ये प्रेम मोल लिया’ में छठ पूजा की झलक
इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है. इसका म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है. इस खूबसूरत गाने में पारिवारिक प्रेम और छठ पूजा की खास झलक देखने को मिल रही है. ‘ये प्रेम मोल लिया’ में आयुष्मान खुराना और शर्वरी वाघ लीड रोल में हैं. रिलीज के पहले रविवार को फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.
टाइटल ट्रैक ने जीता दर्शकों का दिल
राजश्री प्रोडक्शन का म्यूजिक और फिल्में हमेशा से ही लोगों ने खूब पसंद किया है. ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ-साथ हैं’, ‘विवाह’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्में और उनके गाने आज भी दर्शकों के दिलों में बेस हुए हैं. अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के टाइटल ट्रैक को सुनकर ये उम्मीद लगाई जा सकती है कि एक बार फिर एक नई धुन के साथ राजश्री प्रोडक्शन रोमांटिक म्यूजिक की दुनिया में वापसी कर रहा हैं.
लीड रोल में हैं आयुष्मान खुराना और शर्वरी वाघ
गाने में आयुष्मान खुराना और शर्वरी वाघ की मुलाकात से लेकर उनकी शादी और फिर छठ जैसे त्योहार में दोनों की बॉन्डिंग की दिल छू जाने वाली झलकियां शामिल हैं, जिन्हें देखकर दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं. खासकर इसमें शामिल छठ पूजा के सीन की जमकर तारीफ हो रही है.