Saturday, 5 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘हनुमान अंश’ आई पसंद? तो ओटीटी पर देखें भक्ति से भरपूर ये 5 फिल्में, कहानी जीत लेगी दिल

Devotional Movies on OTT: हाल ही में आई फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. इसकी कहानी हर एक उम्र के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है. ऐसे में आज हम आपके 'हनुमान अंश' 5 भक्ति से भरपूर फिल्में लेकर आए हैं. इन सभी फिल्मों को आप ओटीटी पर घर बैठे देख सकते हैं.

Devotional Movies on OTT: फिल्म 'हनुमान अंश' की इन दिनों देशभर में चर्चा हो रही है. बाबा नीम करोली की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने तहलका मचा दिया है. अगर आपको भी 'हनुमान अंश' पसंद आई है और आप कुछ ऐसी ही कहानियां देखना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद ये 5 शानदार भक्ति फिल्में लेकर आए हैं.

ओएमजी 2 (OMG 2 - 2023)

पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म की कहानी भगवान शिव के एक परम भक्त के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में अक्षय कुमार ने भगवान शिव का किरदार निभाया है. ये फिल्म दिखाती है कि कैसे सच्ची भक्ति और भगवान का आशीर्वाद सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ सकता है. इसे आप Netflix और JioHotstar पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

हनु-मैन (HanuMan - 2024)

इस फिल्म को आप ZEE5 और JioHotstar पर फ्री में देख सकते हैं. ये एक जबरदस्त एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसमें एक आम गांव के लड़के को भगवान हनुमान की दिव्य शक्तियां मिल जाती हैं, जिससे वो बुराई का सामना करता है.

कांतारा (Kantara - 2022)

इस फिल्म की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. ये फिल्म दक्षिण भारत की रहस्यमई लोक-परंपराओं, 'भूत कोला' अनुष्ठान और भगवान विष्णु के वराह अवतार से प्रेरित दैवीय न्याय की कहानी को दिखाती है. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

---Advertisement---

केदारनाथ (Kedarnath - 2018)

साल 2013 में केदारनाथ में आई भीषण बाढ़ की पृष्ठभूमि पर बनी ये फिल्म भगवान शिव के पावन धाम की महिमा, मानवीय आस्था और विपरीत परिस्थितियों में जीवित रहने के संघर्ष को दर्शाती है. इस फिल्म में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस सारा अली खान लीड रोल में हैं. इसे आप ZEE5 पर देख सकते हैं.

जय संतोषी मां (Jai Santoshi Maa - 1975)

साल 1975 में आई इस भक्ति फिल्म ने कमाल कर दिया था. इस फिल्म ने उस समय से देश भर में संतोषी माता के व्रत और महिमा की लहर चला दी थी. इसे आज भी लोग बेहद पसंद करते हैं. इसकी कहानी आप YouTube पर फ्री में देख सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Sep 05, 2026 04:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola