---विज्ञापन---
83 साल के हीरो ने जब खुद से 30 साल छोटी हीरोइन संग किया रोमांस, बुरी तरह फ्लॉप हुई थी फिल्म
Flop Movie: एक्शन और कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म साल 2011 में आई थी. फिल्म में शामिल लीड हीरो ने खुद से 30 साल छोटी एक्ट्रेस ने रोमांस किया था. फिल्म की कहानी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. चलिए इसके बारे में जानते हैं.
कौनसी फिल्म
इस फिल्म में हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार लीड रोल में थे. इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई. हम बात कर रहे हैं साल 2011 में आई अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप’ की.
शामिल थे ये स्टार्स
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा रवीना टंडन, सोनू सूद, सोनल चौहान, सोनू सूद, प्रकाश झा, हेमा मालिनी जैसे स्टार्स नजर आए थे. लेकिन इतनी जबरदस्त स्टारकास्ट के बावजूद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी.
अमिताभ बच्चन ने निभाया गैंगस्टर का किरदार
फिल्म में रवीना टंडन और अमिताभ बच्चन के बीच कुछ रोमांटिक सीन्स भी फिल्माए गए थे. रवीना बिग बी से 30 साल की छोटी हैं. इसमें अमिताभ बच्चन ने एक गैंगस्टर का किरदार निभाया था. वहीं एक्टर सोनू सूद एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आए थे. फिल्म की कहानी पूर्व गैंगस्टर यानी विज्जू (अमिताभ बच्चन) के इर्द- गिर्द घूमती है, जो सालों बाद अपने बेटे की रक्षा करने के लिए एक नए अंदाज में वापस आता है.
30 साल छोटी एक्ट्रेस संग किया रोमांस
अमिताभ बच्चन इस फिल्म में खुद से 30 साल छोटी एक्ट्रेस रवीना टंडन के साथ रोमांस करते भी नजर आए थे. फिल्म की कहानी दर्शकों को कुछ खास नहीं आई थी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप’ साल 2011 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक साबित हुई.
बुरी तरह हुई फ्लॉप
रिपोर्ट्स की मानें तो 20 करोड़ रुपये के बजट में तैयार फिल्म 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' भारत में 13.20 करोड़ रुपये ही कमा सकी और बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. वर्ल्डवाइड फिल्म मात्र 21 करोड़ ही कमा सकी थी.