---विज्ञापन---
किसिंग से भी खतरनाक थे इस फिल्म के सीन्स, डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी चलती रही थी शतरंज की बाजी
Vijay Nambiar Interview: बॉलीवुड में अक्सर ऐसी फिल्मों के बारे में बात होती है, जहां कट बोलने के बाद भी एक्टर इंटीमेट सीन में नहीं रुकता, लेकिन आज हम एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी दो एक्टर सीन को चालू रखते हैं, और बार-बार कट बोलने के बाद भी नहीं रुकते. साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म वजीर के सेट से जुड़ा ये मामला है, यहां कट होने के बाद भी सीन चलता रहा था, जो थी शतरंज की बाजी.
Vijay Nambiar Interview: बॉलीवुड में अक्सर ऐसी फिल्मों के बारे में बात होती है, जहां कट बोलने के बाद भी एक्टर इंटीमेट सीन में नहीं रुकता, लेकिन आज हम एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी दो एक्टर सीन को चालू रखते हैं, और बार-बार कट बोलने के बाद भी नहीं रुकते. साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म वजीर के सेट से जुड़ा ये मामला है, यहां कट होने के बाद भी सीन चलता रहा था, जो थी शतरंज की बाजी.
फिल्म का मजेदार किस्सा
हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर विजय नांबियार ने एक बातचीत में वजीर की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि फिल्म में अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर के बीच कई ऐसे सीन्स थे, जिनमें दोनों कलाकार शतरंज खेलते नजर आते हैं. दिलचस्प बात यह थी कि कैमरा बंद होने और शूट खत्म होने के बाद भी दोनों कलाकार शतरंज खेलने में इतने मशगूल हो जाते थे कि खेल जारी रहता था.
क्यों नहीं रुके एक्टर?
विजय नांबियार के मुताबिक, अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर ने फिल्म के दौरान शतरंज को सिर्फ एक सीन का हिस्सा नहीं माना, बल्कि उसे पूरी तरह एंजॉय किया. उन्होंने कहा कि दोनों कलाकारों की इस दिलचस्प बॉन्डिंग का असर पर्दे पर भी साफ दिखाई दिया.
फिल्म को मिला था दर्शकों का प्यार
यही वजह थी कि फिल्म में उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया. आपको बता दें, वजीर अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर की साथ में पहली फिल्म थी. यह एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा थी, जिसमें शतरंज सिर्फ खेल नहीं बल्कि कहानी का अहम हिस्सा बनकर सामने आया.
कैसी थी फिल्म की कहानी?
फिल्म में फरहान एटीएस अधिकारी दानिश अली के रोल में नजर आए थे. जबकि अमिताभ बच्चन ने एक दिव्यांग शतरंज खिलाड़ी का किरदार निभाया था. फिल्म की कहानी एक दर्दनाक हादसे के बाद शुरू होती है. दानिश अपनी पत्नी रूहाना और बेटी नूरी के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे होते हैं, लेकिन एक आतंकी हमले में उसकी बेटी की मौत हो जाती है. इस घटना के बाद परिवार पूरी तरह से बिखर जाता है और दानिश की जिंदगी तनहा हो जाती है.
धांसू स्टारकास्ट से सजी है फिल्म
इसी दौरान उसकी मुलाकात अमिताभ बच्चन के किरदार से होती है, जिसके बाद कहानी कई रहस्यमयी मोड़ लेती है. फिल्म में अदिति राव हैदरी, नील नितिन मुकेश और जॉन अब्राहम भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. वहीं 'तेरे बिन' जैसे गानों ने फिल्म की पॉपुलैरिटी को और बढ़ा दिया. रिलीज के 10 साल बाद भी 'वजीर' अपने दमदार अभिनय, रोमांचक कहानी और शतरंज के अनोखे इस्तेमाल के लिए याद की जाती है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.