---विज्ञापन---
CJP के प्रदर्शन में गिरफ्तार हुए स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद, एक्ट्रेस बोलीं- ‘शर्मनाक…’
Swara Bhasker Husband Fahad Ahmad Detained: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी उन फिल्म स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं, जो कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. सोमवार को CJP के चलो संसद मार्च में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स भी मौजूद थे. इसी प्रोटेस्ट में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के पति और राजनीतिक कार्यकर्ता फहाद अहमद भी शामिल हुए. अब स्वरा ने आरोप लगाया है कि उनके पति फहाद अहमद को अन्य प्रदर्शनकारियों के साथ हिरासत में ले लिया गया है. चलिए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं.
स्वरा भास्कर के पति हिरासत में...
स्वरा भास्कर ने सोमवार शाम को अपने X हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पुलिस उनके पति फहाद अहमद को प्रदर्शनकारियों के साथ ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी वीडियो में फहाद अहमद अधिकारियों से सवाल करते हुए सुनाई दे रहे हैं, 'आप मुझे क्यों गिरफ्तार कर रहे हैं?'
पुलिस स्टेशन में रखा...
स्वरा भास्कर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि उनके पति फहाद अहमद को दादर में स्थित चैत्यभूमि में प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया. एक्ट्रेस ने दावा किया कि फहाद अहमद को पुलिस ने माहिम पुलिस स्टेशन में रखा है. एक्ट्रेस ने बताया कि यह वीडियो सोमवार शाम करीब 4.30 बजे रिकॉर्ड किया गया था.
भारत का लोकतंत्र...
स्वरा भास्कर ने इस वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मुंबई पुलिस ने 20 जुलाई 2026 को शाम 4.30 बजे मुंबई के चैत्यभूमि में @fahadzirarahmad और अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. वे फिलहाल माहिम पुलिस स्टेशन में हिरासत में हैं. यह है भारत का लोकतंत्र. शर्मनाक स्थिति.'
कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन
सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को मुंबई पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में चैत्यभूमि पर जमा हुए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी घायल भी हुए हैं. हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.