देशभर में 20 जुलाई को जंतर मंतर से संसद तक निकाले गए CJP प्रदर्शन को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. प्रदर्शन के दौरान छात्रों और अन्य प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद कई बॉलीवुड और टीवी कलाकार खुलकर अपनी राय रख चुके हैं और पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जता रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन को लेकर लगातार अपनी बात रखती रही हैं. हाल ही में उन्होंने 20 जुलाई को दिल्ली पुलिस द्वारा छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज पर रिएक्शन देते हुए नाराजगी जाहिर की.
20 जुलाई को हुए लाठीचार्ज पर बोलीं सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने जंतर मंतर से संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने पोस्ट के साथ कई तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें पुलिस प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करती नजर आ रही है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, “20 जुलाई… कई लोगों की हड्डियां टूटीं और एक पूरे देश का दिल टूटा. याद रखना.”
सोनाक्षी ने सोनम वांगचुक पर कही थी ये बात
इससे पहले भी सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक को हिरासत में लिए जाने पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने इसे लेकर नाराजगी जताते हुए स्टूडेंट्स को सपोर्ट किया है. एक्ट्रेस ने कहा था, “आज जो सोनम सर के साथ हुआ, वह ठीक नहीं हुआ. लेकिन शुक्र है कि वह सुरक्षित हैं और अपनी पत्नी के साथ हैं. वह मजबूत हैं. पिछले कई दिनों से मैं उनके साथ खड़े हजारों लोगों को देख रही हूं. वो शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीके से अपनी बात रख रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि देश का भविष्य उसकी युवा शक्ति है।”
इन स्टार्स ने किया CJP Protest को सपोर्ट
सोनाक्षी सिन्हा के अलावा दिलजीत दोसांझ, सोनू सूद समेत कई कलाकारों ने भी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की आलोचना की है. वहीं, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के समर्थन में शबाना आजमी, स्वरा भास्कर, नसीरुद्दीन शाह, प्रकाश राज और पूनम पांडे समेत कई कलाकार भी पहुंचे थे.
यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 में उर्फी जावेद के साथ हिना खान लेंगी एंट्री, शिल्पा शिंदे के साथ होगी तीखी बहस बाजी