Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

What Happened to Hina Khan? फूले गाल..मुरझाया चेहरा..! कैंसर ट्रीटमेंट से हुआ तगड़ा Side Effects!

टीवी की मशहूर अभिनेत्री और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली हिना खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह एक पॉडकास्ट में रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला और अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ नजर आईं

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Jul 21, 2026 12:08
Share :
Hina Khan

टीवी की मशहूर अभिनेत्री और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली हिना खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह एक पॉडकास्ट में रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला और अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ नजर आईं। बातचीत कई अलग-अलग विषयों पर हुई, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और तस्वीरों में सबसे ज्यादा चर्चा हिना के बदले हुए लुक की होने लगी। वीडियो में हिना बिना मेकअप, सिंपल टी-शर्ट और शॉर्ट्स में बेहद नेचुरल अंदाज में दिखाई दीं। हालांकि लोगों का ध्यान उनके चेहरे पर आई सूजन, फूले हुए गाल और पहले की तुलना में बढ़े हुए वजन पर गया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें पहली नजर में पहचानने में मुश्किल होने की बात कही, जबकि कुछ फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता भी जताई। कुछ यूजर्स ने कमेंट किया कि कैंसर के इलाज के बाद उन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। गौरतलब है कि हिना खान पिछले काफी समय से कैंसर का इलाज करा रही हैं और उन्होंने अपने इस मुश्किल सफर को हमेशा खुलकर फैंस के साथ साझा किया है। कीमोथेरेपी के दौरान बाल झड़ने से लेकर शरीर में आए बदलावों तक, उन्होंने हर अनुभव सोशल मीडिया के जरिए बताया है। मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार, कीमोथेरेपी और अन्य उपचारों के दौरान वजन बढ़ना, चेहरे पर सूजन आना और शारीरिक बदलाव होना सामान्य बात है। ऐसे में हिना का बदला हुआ लुक भी उनके इलाज का असर माना जा रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा और प्रतिक्रियाओं का दौर लगातार जारी है।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 21, 2026 12:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola