Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sunny Deol को लगा बड़ा झटका! फिर शुरू हुआ 18 साल पुराना केस, बीच में फिल्म छोड़ना पड़ा महंगा

---विज्ञापन---

सनी देओल स्टारर फिल्म 'बंटवारा 1947' इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है. यह साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला. 'बंटवारा 1947' के अलावा सनी देओल अपनी आगामी ओटीटी फिल्म 'इक्का' पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ अक्षय खन्ना नजर आएंगे. इसी बीच अभिनेता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.

सनी देओल-सुनील दर्शन के केस में आया नया मोड़

दरअसल, फिल्ममेकर सुनील दर्शन के साथ सनी देओल का 18 साल पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है. दोनों के बीच पिछले कई सालों से कानूनी लड़ाई चल रही है. हालांकि, पहले कोर्ट ने सुनील दर्शन की याचिका खारिज कर दी थी, लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है.

---Advertisement---

फिर से शुरू हुआ 18 साल पुराना केस

सुनील दर्शन ने सनी देओल पर 20 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा करते हुए आरोप लगाया था कि अभिनेता ने उनकी फिल्म 'गुड मॉर्निंग इंडिया' की शूटिंग बीच में ही छोड़ दी थी, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ. पहले ये केस बंद हो गया था, लेकिन अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए सुनील दर्शन को इस मामले में दोबारा अपील करने की अनुमति दे दी है.

जानें क्या है सनी देओल और सुनील दर्शन का विवाद

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल और सुनील दर्शन के बीच यह विवाद करीब 18 साल पुराना है. फिल्ममेकर का आरोप है कि सनी देओल ने साल 2008 में उनकी फिल्म 'गुड मॉर्निंग इंडिया' की शूटिंग बीच में छोड़ दी थी, जिससे उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा.

---Advertisement---

इन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं सनी देओल और सुनील दर्शन

बता दें कि सनी देओल और सुनील दर्शन इससे पहले 'इंतकाम', 'लुटेरे' और 'अजय' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. हालांकि, चौथी फिल्म के दौरान हुए विवाद ने दोनों के रिश्तों में खटास पैदा कर दी.

जल्द इन फिल्मों में नजर आएंगे सनी देओल

वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें उनके साथ प्रीति जिंटा अहम भूमिका में नजर आएंगी. इसके अलावा वह अपनी ओटीटी फिल्म 'इक्का' पर भी काम कर रहे हैं, जो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

---Advertisement---
First published on: Jun 27, 2026 12:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola