Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

2 साल तक कैंसर से लड़ने के बाद मशहूर सिंगर का हुआ निधन, 59 की उम्र में ली अंतिम सांस

संगीत जगत के एक मशहूर रॉक सिंगर का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है. लगभग 2 सालों तक कैंसर से लड़ाई लड़ने के बाद उनके अचानक चले जाने से पूरे म्यूजिक वर्ल्ड में मातम का माहौल है.

---विज्ञापन---

म्यूजिक और रॉक इंडस्ट्री की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. अपने दमदार गानों और अनोखे अंदाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले एक मशहूर रॉक सिंगर का निधन हो गया है. 59 साल की उम्र में अंतिम सांस लेने वाले इस दिग्गज गायक ने पिछले 2 सालों तक कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जंग लड़ी. बैंड ने सोशल मीडिया पर इस भारी नुकसान की जानकारी दी है. उनके चले जाने से दुनियाभर के म्यूजिक लवर्स और फैंस के बीच शोक की लहर है.

59 की उम्र में निधन

मशहूर हार्डकोर रॉक बैंड ‘सिक ऑफ इट ऑल’ (Sick Of It All) के मुख्य गायक लू कोलर (Lou Koller) का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है. बैंड ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करके अपने साथी और स्टार सिंगर के निधन की जानकारी दी है.

---विज्ञापन---

दो साल से कैंसर से जंग

लू कोलर पिछले 2 सालों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रहे थे. साल 2024 में डॉक्टरों को उनकी भोजन नली में एक ट्यूमर का पता चला था, जिसके बाद इलाज के लिए उन्हें अपने सभी म्यूजिक टूर और कॉन्सर्ट (Concert) रद्द करने पड़े थे.

बैंड की शुरुआत और पहचान

लू कोलर ने साल 1986 में न्यूयॉर्क के क्वींस में अपने भाई पीट और दोस्तों के साथ मिलकर ‘सिक ऑफ इट ऑल’ बैंड की शुरुआत की थी. देखते ही देखते यह बैंड रॉक और हार्डकोर म्यूजिक (Hardcore Music) की दुनिया में बेहद लोकप्रिय हो गया.

---विज्ञापन---

40 साल होने वाले थे पूरे

इस साल उनके म्यूजिक बैंड को पूरे 40 साल पूरे होने वाले थे. लू कोलर की दमदार आवाज, ऊर्जावान परफॉर्मेंस और मंच पर उनकी मुस्कान दर्शकों को हमेशा अपनी ओर आकर्षित कर लेती थी. वे अपने गानों से हर उम्र के लोगों को अपना दीवाना बना लेते थे.

दुनिया भर से मिली श्रद्धांजलि

लू कोलर के निधन के बाद दुनिया भर से उनके फैंस, साथी कलाकारों और रॉक म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गजों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. फैंस सोशल मीडिया पर उनके पुराने गानों और यादगार पलों को शेयर करके उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 25, 2026 11:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola