---विज्ञापन---
Akshay Kumar को डेट कर चुकी है ये हसीना, 90s में दी हिट फिल्में, पति के स्कैंडल ने किया बदनाम
फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर और एक्ट्रेसेस की लव लाइफ को लेकर अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. कई बार सुना है कि एक्टर और एक्ट्रेस फिल्म के सेट पर काम करते हुए एक दूसरे के प्यार में पड़ गए. वहीं, आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसने अक्षय कुमार को डेट किया है. हालांकि दोनों के ब्रेकअप के बाद वह बुरी तरह से टूट गई थीं. इतना ही नहीं वह 90 के दशक में तमाम हिट फिल्में दे चुकी हैं. लेकिन एक्ट्रेस के पति के स्कैंडल ने उन्हें काफी बदनाम किया था. तो चलिए जानते हैं इस हसीना के बारे में.
शिल्पा शेट्टी बर्थडे
दरअसल, हम बात कर रहे हैं शिल्पा शेट्टी की, जो कि आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 8 जून मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था. शिल्पा का असली नाम अश्विनी शेट्टी है. शिल्पा ने चेम्बूर से अपनी स्कूली शिक्षा हासिल की. शिल्पा भरतनाट्यम डांसर भी हैं. वहीं, एक्ट्रेस ने दसवीं की पढ़ाई करने के बाद एक कोल्ड ड्रिंक एड में बतौर मॉडल काम किया था. इसके बाद कई अन्य विज्ञापनों में भी नजर आईं थी.
शिल्पा शेट्टी की फिल्में
इसी के बाद शिल्पा की फिल्मों के ऑफर आने लगे थे. एक्ट्रेस ने साल 1993 में आई फिल्म बाजीगर से अपना एक्टिंग डेब्यू किया. इसके बाद वह मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और जानवर में नजर आईं. उसके अलावा वह धड़कन, रिश्ते, इंडियन, फिर मिलेंगे, लाइफ इन ए मेट्रो, दस, अपने, दोस्ताना जैसी तमाम फिल्मों में काम किया.
शिल्पा शेट्टी ने किया था अक्षय कुमार को डेट
वहीं, शिल्पा ने अपने करियर के दौरान अक्षय कुमार के साथ कई मूवी में काम किया. दोनों ही इंसाफ द फाइनल जस्टिस, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, जानवर, धड़कन जैसी फिल्मों में काम किया. दोनों को फिल्मों में काम करते हुए एक दूसरे से प्यार हो गया. दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी के वक्त हुई थी. कहा जाता है कि दोनों ने सीक्रेटली सगाई कर ली थी और जल्द ही शादी करने वाले थे.
अक्षय कुमार ने दिया था शिल्पा को धोखा
हालांकि बाद में मीडिया में शिल्पा ने ये आरोप लगाया था कि अक्षय कुमार ने उन्हें धोखा दिया था. शिल्पा ने आरोप लगाया था कि वह उनके साथ रहते हुए भी ट्विंकल खन्ना के करीब आने लगे थे. जिसके कारण दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी और ब्रेकअप हो गया था. वहीं उसके बाद अक्षय कुमार की 2001 में ट्विंकल संग शादी हो गई थी. लेकिन शिल्पा बुरी तरह से इस ब्रेकअप से टूट गई थीं.
राज कुंद्रा विवाद
शिल्पा लंबे वक्त तक सिंगल रही थीं और साल 2009 में उन्होंने राज कुंद्रा से शादी की. कपल की शादी मुंबई के पास खंडाला में हुई थी. कपल के दो बच्चे हैं, जिसमें से एक बेटा है और एक बेटी है. हालांकि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा विवादों में रह चुके हैं. साल 2021 में राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एडल्ट फिल्में बनाने और हॉटशॉट्स जैसे मोबाइल ऐप्स के जरिए प्रकाशित करने के मामले में गिरफ्तार किया था. हालांकि बाद में एक्टर को जमानत मिल गई थी, लेकिन उन्होंने इन आरोपों को खारिज करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी.
शिल्पा शेट्टी की नेटवर्थ
शिल्पा शेट्टी की नेटवर्थ को लेकर बात करें तो टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस 150 करोड़ संपत्ति की मालकिन हैं और वह एक लग्जरी लाइफ जीती हैं. इतना ही नहीं वह कई महंगी गाड़ियों की भी शौकीन हैं . उनके पास 4.03 करोड़ की फरारी पोर्टोफिनो M, लैम्बोर्गिनी एवेंटाडोर है, जो कि 6.25 करोड़ की है. इसके अलावा एक्ट्रेस के पास बीएमडब्ल्यू i8, मर्सिडीज-मेबैक GLS 600, लोटस एलेत्रे, मर्सिडीज-AMG G63, लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, पोर्श कायेन GTS जैसी गाड़ियां है. एक्ट्रेस के पास जुहू के किनारे आलीशान घर है, जिसकी कीमत 100 करोड़ बताई जाती है. इन सभी के अलावा शिल्पा एंडोर्समेंट के लिए 1 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं.